मोतिहारी में ‘शौर्य वेदनम्’ उत्सव का भव्य आगाज

 सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन

राजन। मोतिहारी। मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भारतीय सेना के सम्मान में दो दिवसीय ‘शौर्य वेदनम्’ उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। ‘अपनी आर्मी को जानें’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सांसद राधा मोहन सिंह और सेना के वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

राज्यपाल ने सेना के बलिदान को नमन करते हुए कहा, “हम अपने घरों में चैन से सोते हैं तो यह हमारे वीर जवानों की बदौलत ही संभव हो पाता है।” उन्होंने भारतीय सेना की राष्ट्रभक्ति और पराक्रम को अतुलनीय बताया।

सांसद और रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा नीति को और सशक्त बनाया गया है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन को प्राथमिकता देने की बात कही, जिससे भारतीय रक्षा उद्योग को नई गति मिली है।

भारतीय सेना का सैन्य आधुनिकीकरण:

सांसद राधा मोहन सिंह ने भारत की रक्षा क्षमताओं में हुए विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में—
-राफेल लड़ाकू विमान, अपाचे-चिनूक हेलीकॉप्टर और एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली सेना में शामिल की गईं।
-स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान, अग्नि-5 मिसाइल, ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल और अरिहंत परमाणु पनडुब्बी की तैनाती हुई।
-पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत नौसेना में शामिल किया गया।
-लेह-लद्दाख में अटल सुरंग जैसी सामरिक परियोजनाएं पूरी हुईं।
-डिजिटल और साइबर सुरक्षा में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं।

बिहार की वीर भूमि और सेना में योगदान:

राधा मोहन सिंह ने कहा कि चंपारण की धरती वीरता और बलिदान की साक्षी रही है। यहां के युवा आज भी सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से सेना में शामिल होने और देश की सुरक्षा में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रदर्शनी में सेना के अत्याधुनिक हथियारों और रोमांचक प्रदर्शन:

‘शौर्य वेदनम्’ उत्सव में स्थल, जल और वायुसेना के जवानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बोफोर्स तोप, टी-90 टैंक, एके-47 और अन्य आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन हुआ।
डॉग शो, मोटरसाइकिल डिस्प्ले, पैरामोटर फ्लाइंग, पैरा जंपिंग और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया।
भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने के लिए भांगड़ा, खुकरी नृत्य और छऊ नृत्य प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेन गुप्ता, लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. शेखावत, बिहार के डीजीपी विनय कुमार, मंत्री कृष्णनंदन पासवान, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक महेश्वर सिंह, जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सांसद राधा मोहन सिंह की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना के प्रति सम्मान, सामरिक शक्ति का प्रदर्शन और युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘सशक्त सेना, समृद्ध भारत’ के संकल्प के साथ भारतीय सेना के जज्बे को सलाम किया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!