‘सर्विसेज़ मार्केटिंग: टेक्स्ट एंड केसेज़’ पुस्तक का भव्य विमोचन

नई दिल्ली । भारतीय विद्या भवन, दिल्ली केंद्र के वाणिज्य, प्रबंधन एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष संगोष्ठी में ‘सर्विसेज़ मार्केटिंग: टेक्स्ट एंड केसेज़’ नामक पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक डॉ. एस.एल. गुप्ता और डॉ. रितिका शर्मा इसरानी द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है।

संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने सेवा क्षेत्र में मार्केटिंग की बढ़ती भूमिका और इस पुस्तक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। यह पुस्तक न केवल सेवा विपणन के सिद्धांतों को सरल भाषा में प्रस्तुत करती है, बल्कि वास्तविक जीवन के केस स्टडीज़ के माध्यम से विषय को और भी व्यावहारिक बनाती है।

इस अवसर पर प्रमुख शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पुस्तक को वर्तमान समय के विद्यार्थियों, प्रबंधन पेशेवरों और शिक्षकों के लिए एक अत्यंत उपयोगी संदर्भ ग्रंथ बताया। पुस्तक का प्रकाशन प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था सुलतान चंद एंड संस द्वारा किया गया है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!