सम्वेदना फाउंडेशन्स द्वारा डिजिटल सशक्तिकरण की एक अनूठी शुरुआत

नोएडा! सम्वेदना फाउंडेशन्स ने अपने ज्ञानशाला केंद्र सेक्टर 53 में नवग्रह पूजन का आयोजन किया। इस शुभअवसर पर सभी के लिए सकारात्मक ऊर्जा, शांति और उन्नति की कामना करते हुए, संस्था ने डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक सशक्त पहल की शुरुआत की। इस विशेष दिन पर ई-शिक्षा परियोजना का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य वंचित बच्चों और महिलाओं को मूलभूत कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे डिजिटल दुनिया से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। कंप्यूटर लैब का उ‌द्घाटन वरिष्ठ पत्रकार स्वस्तिक सहारा के ब्यूरो प्रफुल्ल पाण्डेय के द्वारा किया गया। उन्होंने संस्था द्वारा पर्यावरण, शिक्षा एवं ट्रेनिंग देकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना आदि कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्वेता गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रतिभा कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष रूपम साध, सचिव राहुल वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अंजू कंधारी, मुख्य सलाहकार श्याम गुप्ता, सलाहकार ममता चौहान, ज्ञानशाला शिक्षिका मनोज, कार्यालय सहायक पूजा पाल, कंप्यूटर शिक्षिका जयंती झा, सिलाई केंद्र प्रशिक्षिका चाँदनी मिश्रा, ज्ञानशाला के बच्चे, संगिनी टीम और गणमान्य अतिथि सुलेखा साध, कमला देवी, श्वेता साध, रोहित पांडेय, संदीप, सोहित पांडेय, मोहित चौहान, सात्विक साध सहित अन्य मेहमान उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्वेता गुप्ता ने ई-शिक्षा केंद्र की संकल्पना साझा करते हुए कहा की इस केंद्र का उद्देश्य केवल कंप्यूटर चलाना सिखाना नहीं है, बल्कि उन सभी बच्चों और महिलाओं को अवसर देना है जो तकनीक से जुड़कर खुद को आज की डीजिटल दुनिया से जोड़ना चाहते हैं। महिलाऐं जो किसी भी उम्र की हो, अगर सीखने की ललक है तो सम्वेदना का यह केंद्र हमेशा उनके लिए खुला है। हमारा मिशन है हर हाथ में हुनर और हर मन में आत्मविश्वास और हमारा विजन है एक ऐसा समाज बनाना जहाँ डिजिटल जानकारी हर किसी की पहुँच में हो। ई-शिक्षा केवल डिजिटल ज्ञान की शुरुआत नहीं है, बल्कि सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है। सम्वेदना फाउंडेशन्स अपने सभी दानदाताओं, शुभचिंतकों और स्वयंसेवकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से यह स्वप्न साकार हो पाया।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा