नोएडा ! सम्वेदना फाउंडेशन्स ने संगिनी परियोजना के अंतर्गत बनाए गए सुंदर हस्तनिर्मित थैलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पत्रकार एवं ब्यूरो स्वास्तिक सहारा प्रफुल्ल पांडेय द्वारा इन उत्पादों का लोकार्पण किया गया। उन्होंने संगिनी महिलाओं की मेहनत और हुनर की सराहना की। इस विशेष अवसर पर सम्मानित अथिति, सम्वेदना की टीम एवं संगिनी की महिलाएं भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों को गर्व के साथ प्रस्तुत किया।
इस मौके पर सम्वेदना फाउंडेशन्स की संस्थापक श्वेता गुप्ता ने कहा की अगर कोई थैला, पाउच, कि रिंग, ब्लाउज़, दुपट्टा या अन्य कोई वस्तु कस्टमाइज़ करवाना चाहता है, तो हमारी संगिनी महिलाएँ उसे मनचाहे डिज़ाइन में बना सकती हैं। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और रोजगार का साधन मिलेगा। हमारी संगिनी महिलाओं का यह प्रयास न केवल हस्त कला को बढ़ावा देता है, बल्कि उन्हें सशक्त और समर्थ भी बनाता है।







