रामपुर सरोतर में अष्टयाम यज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा, सांसद-विधायक हुए शामिल

वैशाली । मोहन कुमार सुधांशु।

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के इस्माईलपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर सरोतर गांव में अष्टयाम यज्ञ के लिए सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सांसद विना देवी, विधायक सिद्धार्थ पटेल और उपप्रमुख रोहित कुमार ध्वजा लेकर चल रहे थे।

कलश यात्रा में 551 कन्याएं एवं महिलाओं ने पहलेजा घाट से गंगाजल लाकर प्रेमराज ब्लॉक चौक पर रखा, जहां आचार्य रमा शंकर पाठक और चंदन पाठक के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद गाजे-बाजे और घोड़े के साथ भक्तों ने लगभग 1 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल तक पहुंचे, जहां मंडप के चारों ओर कलशों को सजाया गया।

यज्ञ का शुभारंभ 24 घंटे तक चलने वाले “काली दुर्गा राधे श्याम, गौरी शंकर सीताराम” के सुमधुर भजनों के साथ किया गया। सांसद विना देवी ने कहा कि यज्ञ से समाज में सुख-शांति, भाईचारा और भगवान की कृपा बनी रहती है, इसलिए इसे निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए। विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि अष्टयाम यज्ञ की भक्तिमय ध्वनि पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है और पर्यावरण भी शुद्ध होता है।

इस अवसर पर प्रमुख मुन्ना कुमार, अवतार पटेल, जिला पार्षद मनोज ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार, पूर्व जिला पार्षद शांति प्रिया, सुनील कुमार, भगवान सिंह, संजय सिंह, वैद्यनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान