त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा

दलसिंहसराय: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वीआईपी कॉलोनी स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा 89वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ पांड़ के मुखिया प्रमोद कुमार और पगरा के मुखिया नवल पासवान ने हरी झंडी दिखाकर किया।

शोभायात्रा में भगवान शिव बाबा और सतयुग के महारानी-महाराज श्री लक्ष्मी-नारायण की भव्य झांकी निकाली गई, जिसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दलसिंहसराय और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों भाई-बहन इस शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शांतिपूर्वक चलते हुए परमपिता शिव बाबा के अवतरण का दिव्य संदेश दिया और अगले दिन होने वाले भव्य कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भी वितरित किया।

शोभायात्रा डैनी चौक, पगरा स्थित निर्माणाधीन भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वीआईपी कॉलोनी स्थित सेवाकेंद्र पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान अनुशासित श्रद्धालु शांति का संदेश देते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

इस अवसर पर बीके सोनिका बहन ने सभी नगरवासियों से 18 फरवरी (मंगलवार) को आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होने और भोलेनाथ शिव बाबा के वरदानों से अपनी झोली भरने का आह्वान किया।

शोभायात्रा में विजय भाई, विनोद भाई, विनोद ठाकुर भाई, मनोहर भाई, शिवजी भाई, जय जयराम भाई, मंटून भाई सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान