देव मणि शुक्ल
नोएडा माई वर्ल्ड प्री स्कूल एंड चाइल्ड केयर सैंटर 16-बी खसरा नंबर -194, साबेरी नोएडा एक्सटेंशन में न्यू ब्रांच का उद्घाटन अंकित भारती (विधायक सैदपुर गाजीपुर) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस उद्घाटन समारोह मैं अति विशिष्ठ अतिथि ओ पी भारती, चौधरी राज पाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, हरेंद्र पाल सिंह , श्रीमती प्रेमलता भारती, श्रीमती सुनीता देवी एवम अन्य विशिष्ट अतिथियों ने बहुत ही उत्साहवर्धक रूप से हिस्सा लिया। श्रीमती स्वीटी अग्रवाल (संस्थापक एवं निदेशक), श्रीमती विमला कुमारी (निदेशक) संजीव कुमार अग्रवाल माई वर्ल्ड ने सभी अतिथियों को फ्लावर बुक्के देकर एवं शाल पहनाकर भव्य स्वागत किया। अरूण कुमार (निदेशक) माई वर्ल्ड ने सभी अतिथियों को अपना बहुमूल्य समय निकालकर उदघाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए दिल से धन्यवाद दिया एवम आभार व्यक्त किया।







