शिवनगरी सेक्टर-17, नोएडा में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का भव्य उद्घाटन, जरूरतमंदों को मिलेगा सस्ता-सुलभ इलाज

नोएडा । दीदी की रसोई ट्रस्ट के तत्वावधान में आज शिवनगरी, सेक्टर-17, नोएडा स्थित मजदूर बस्ती में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य श्रमिक वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कम लागत पर गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराना है। डिस्पेंसरी का उद्घाटन पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम, नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव तथा जिला सेवा योजन अधिकारी श्रीमती मनीषा अत्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजन राजेश्वरी, श्री रवि आनंद, श्री लोकेश कश्यप, श्री संजय वाली, श्री भूदेव सिंह, डॉक्टर बी.पी. सिंह, श्रमिक नेता श्री गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित दीदी की रसोई ट्रस्ट की पदाधिकारी सुश्री सविता, सुमति, गुड़िया, नीतू सिंह व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अध्यक्ष रितू सिंन्हा ने जताई प्रतिबद्धता

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रितू सिंन्हा ने कहा, “मजदूर बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी है। यह आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खुलने से दैनिक मजदूरी पर निर्भर सैकड़ों परिवारों को सस्ता और सुलभ इलाज मिल सकेगा। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति पैसों के अभाव में इलाज से वंचित न रहे।”

गरीब सेवा में सतत सक्रिय है ट्रस्ट: गंगेश्वर दत्त शर्मा

श्रमिक नेता श्री गंगेश्वर दत्त शर्मा ने दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया, “ट्रस्ट विगत वर्षों से नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित है। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण, गरीब बच्चों को कॉपी-किताब व स्टेशनरी उपलब्ध कराना, बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देना जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं। यह डिस्पेंसरी उसी सेवा-शृंखला की अगली कड़ी है।”

कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने दीदी की रसोई ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों की मुक्त कंठ से सराहना की और इस मानवीय पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रितू सिंन्हा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

  • Related Posts

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    नई दिल्ली/इस्लामाबाद। हेग में मौजूद ‘परमानेंट कोर्ट ऑफ…

    Continue reading
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी