हिन्दू महासभा स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन

ऋषि तिवारी
नईदिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता में दिल्ली केंद्रीय कार्यालय, हिन्दू महासभा भवन में 13 अप्रैल 2024 को पूर्वाह्न 10.00 बजे से हिन्दू महासभा स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश त्यागी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह, दिल्ली प्रदेश महिला सभा अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर यज्ञ एवं हवन आयोजित किया गया। सभी उपस्थितजनों ने वीर सावरकर, भाई परमानंद एवं बाल वीर हकीकत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये।

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी को हिन्दू महासभा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि आज के ही दिन वर्ष 1995 में हरिद्वार की पवित्र भूमि पर पंडित मदनमोहन मालवीय द्वारा विशाल सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित संतों, राजाओं, महाराजाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय स्तर पर गठन किया गया था। देश की स्वतंत्रता, हिन्दू राष्ट्र की स्थापना एवं हिन्दी, हिन्दू तथा हिंदुस्थान के विकास के लिए हिन्दू महासभा की स्थापना की गई थी।उन्होंने देश भर के महासभा के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें अपने नेताओं के सपने को पूरा करना है तथा किसी भी कीमत पर अखंड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करनी है तथा गौमाता, हिन्दू संतों, महिलाओं, बेटियों एवं राष्ट्रवादी हिन्दू कार्यकर्ताओं की रक्षा करनी है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    गाली गलौज, बदजुबानी क्या आंदोलन के लिए सेहतमंद है?

    गाली गलौज, बदजुबानी क्या आंदोलन के लिए सेहतमंद है?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?