परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है महागठबंधन : नड्डा

अभिजीत पाण्डेय
खगड़िया । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार के जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा यह इंडी अलायंस असल में दो बातों के लिए गठबंधन है- पहला परिवार और दूसरा भ्रष्टाचारियों को बचाने का गठबंधन। सब भ्रष्टाचारी पार्टियां हैं। कल विरोधी थे। आज गले मिल रहे हैं। क्योंकि, सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि इंडी अलायंस मे जितने भी दल के नेता हैं।वो सभी परिवारवाद और करप्शन मे डुबे हैं।उनमें आधे जेल मे हैं और आधे जेल से बाहर बेल पर हैं ।इंडिया अलांयस को घमंडिया गठबंधन बताते हुए नड्डा ने कहा कि इस गठबंधन की सभी पार्टियां परिवारवाद मे लिप्त है। चाहे वो लालू का आरजेडी हो,जिसमें लालू,राबड़ी, तेजस्वी, तेज प्रताप और मीसा शामिल हैं।

यूपी मे अखिलेश – डिंपल की समाजवादी पार्टी, बंगाल मे ममता बनर्जी और अभिषेक पार्टी, जम्मू-कश्मीर मे फारुख और उमर अब्दुल्ला की पार्टी है। पंजाब मे सुखबीर बादल और हरियाणा मे चौटाला परिवार की पार्टी है,वहीं महाराष्ट्र मे उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की पार्टी, तो तमिलनाडु मे करुणानिधि और स्टालिन की पार्टी है। कांग्रेस सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी की पार्टी है।

नड्डा ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष का तो लगभग पुरा परिवार ही बेल पर है। जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव शामिल हैं । वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल मे है।आप पार्टी के मंत्री मनीष सिसोदिया और सतेन्द्र जैन भी जेल मे हैं । समाजवादी पार्टी के आजम खान भी जेल मे हैं ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती के नामकरण की बात याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन के समय कांग्रेस ने लालू प्रसाद को जेल भेजा था। उसी समय उन्हें बेटी हुई तो मीसा कानून को याद करते हुए अपनी बेटी का नाम रखा। अब वह उन्हें जेल भेजने वालों को ही मटन बनाना सिखा रहे हैं। वह भी सावन में।

  • Related Posts

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    बिहार में एक प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की…

    Continue reading
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    बेतिया. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • July 7, 2026
    क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा

    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    • By TN15
    • July 7, 2026
    बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    • By TN15
    • July 7, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    • By TN15
    • July 7, 2026
    गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास…सवालों पर झुंझला कर झटक दिया न्यूज़ चैनल का माइक

    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video 

    • By TN15
    • July 7, 2026
    वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video