मुन्नी बैंगरी पंचायत में ग्राम कचहरी की बैठक सम्पन्न

निर्विरोध निर्वाचित सरपंच रामज्ञान पासवान को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। मुन्नी बैंगरी पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को ग्राम कचहरी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर निर्विरोध निर्वाचित सरपंच रामज्ञान पासवान को पंचायत मुखिया दीपक कुमार द्वारा पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया। मुखिया ने उन्हें निर्विरोध सरपंच चुने जाने पर बधाई भी दी।

बैठक में सरपंच रामज्ञान पासवान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “पंचायतवासियों ने जो विश्वास जताया है, उसका मैं पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से निर्वहन करूंगा। ग्राम कचहरी में न्याय और शांति व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। यदि किसी पंच के क्षेत्र में कोई समस्या आती है, तो मुझे तत्काल सूचित करें, मैं समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”

गौरतलब है कि पूर्व सरपंच मक्कू राम के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर हुए उपचुनाव में रामज्ञान पासवान निर्विरोध रूप से सरपंच पद पर निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां, उपसरपंच रिंकू देवी, ग्राम कचहरी सचिव कर्मवीर कुमार, पंच संजय मिश्रा, राजेश कुमार, मुनचुन देवी, रमेश राय समेत कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और लोगों ने नए सरपंच को सहयोग देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी…

    Continue reading
    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन :  106 युवकों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने गेट को किया बंद

    बोकारो स्टील प्लांट में आंदोलन तेज   बोकारोः…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!