सहारा से निवेशकों का पैसा दिलवाए मोदी सरकार : दिनेश चंद्र दिवाकर

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र दिवाकर ने कहा है कि  देश की बड़ी आबादी रौंदी जा रही है। सहारा का सरगना सुब्रत राय ने देश के 80 प्रतिशत लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा कि सहारा सेबी का हवाला देकर निवेशकों का पैसा न देने का बहाना बना रहा है। उनका कहना है कि सेबी को मात्र 24000 करोड़ देना है। सुब्रत को 200000 हजार करोड़ देना है। उन्होंने कहा कि कितना बड़ा अंतर है लेकिन इस लोकतंत्र को पूंजीवादी लोगों के हाथ में गिरवी रख दिया गया हो। उन्होंने राजस्थान के प्रभारी विजय वर्मा के बयान की सरहना करते हुए कहा कि उन्होंने सही कहा है कि सरकार निवेशकों से झूठा वादा कर कर रहा है।    उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के लोगों को नकाब, हलाल, हिजाब, आल्हहुअकबर, जय हनुमान, ज्ञान गुणसागर आदि धार्मिक शब्दों में उलझा करके रख दिया है। उनका कहना है कि होना यह चाहिए कि देश को शिक्षा, स्वाथ्य, रोजगार,  सामाजिक सामरिक संबंध, सहनशीलता पर काम किया जाये। जहां एक  ओर यूक्रेन और रूस में भयंकर युद्ध चल रहा है तो दूसरी ओर श्रीलंका और पाकिस्तान का बुरा हाल है। केंद्र सरकार को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आखिर लोकतंत्र कहां जा रहा है ? उन्होंने कहा कि हमें इस सब का विश्लेषण करना चाहिए।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज