विपक्ष को खत्म करना चाहती है भाजपा : दिनेश चंद्र दिवाकर 

द न्यूज 15

लखनऊ। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र दिवाकर ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक कर चुनाव कराना चाहती है। केंद्र सरकार का यह रवैया तानाशाहीपूर्ण है। उनका कहना है कि भाजपा देश से विपक्ष को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल लगातार प्रधानमंत्री की तानाशाही को ललकार रहे हैं, इसलिए भाजपा ने अरविन्द केजरीवाल को राजनीतिक रूप से खत्म करने का षड्यंत्र रचा है। दिल्ली में तीनों नगर निगमों को एक कर केंद्र सरकार दिल्ली विधानसभा भी ख़त्म कर सकती है। चंडीगढ़ को कब्जाकर पंजाब को मिलने वाले 60 फीसद राजस्व को खत्म करने की रणनीति भी भाजपा ने बना ली है। दिनेश चंद्र दिवाकर ने कहा है कि यदि भाजपा सत्ता में है तो फिर क्या विपक्ष को पूरी तरह से खत्म कर देगी। भाजपा संविधान को खत्म कर देश में आरएसएस का एजेंडा थोपना चाहती है। भाजपा राज में महंगाई  डायन से डार्लिंग बनी हुई है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल,  खाद्य पदार्थ, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि तमाम मुद्दों पर सरकार फेल दिखाई दे रही है।

Related Posts

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

दिल्ली जंतर मंतर पर जेलों में बंद 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!