सरकार पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशकों को 25 करोड़ तक का देगी अनुदान

भवेश कुमार

पटना। बिहार में नई पर्यटन नीति की गाइडलाइन जारी हो गई है। नई पर्यटन नीति का उद्देश्य राज्य में विश्वस्तरीय पर्यटकीय आधारभूत संरचना का निर्माण पर्यटकीय उत्पादों और अवसंरचनाओं का निर्माण कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभाशाली कार्यबल का विकास करना है। नई नीति के तहत सरकार टूरिज्म सेक्टर में निवेश करने वाले निवेशकों को 25 करोड़ तक का अनुदान देगी।

पर्यटन के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने नीति से जुड़ी गाइडलाइन जारी कर दी है। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने पर सीधे वित्तीय सहायता का लाभ पर्यटन विभाग के द्वारा दिया जा रहा है।

इस नीति के तहत 10 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 30 प्रतिशत अनुदान जबकि 50 करोड़ तक या इससे ज्यादा निवेश पर 25 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। इस नीति के तहत निवेशकों को अधिकतम 25 करोड़ रुपये तक अनुदान का प्रविधान किया गया है।

नीति के अनुसार, न्यूनतम 75 लाख रुपये के निवेश पर भी वित्तीय अनुदान का लाभ लिया जा सकता है। अनुदान की प्रतिपूर्ति वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने पर 50 प्रतिशत, वाणिज्यिक संचालन के दो वर्ष पूरा होने पर 25 प्रतिशत तथा वाणिज्यिक संचालन के पांच वर्ष पूरा होने पर 25 प्रतिशत के रूप में की जाएगी।

नई पर्यटन नीति का उद्देश्य राज्य में विश्वस्तरीय पर्यटकीय आधारभूत संरचना का निर्माण, पर्यटकीय उत्पादों और अवसंरचनाओं का निर्माण, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभाशाली कार्यबल का विकास करना है। इससे पर्यटन के क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी, साथ ही रोजगार भी सृजित होंगे।

पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशकों को सरकार कई तरह की सुविधाएं भी देगी। सूचीबद्ध होटल, रिजॉर्ट और टूर ऑपरेटर व पर्यटक गाइडों को रोजगार देने पर भी अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा योजना के तहत भूमि रूपांतरण शुल्क की 100% प्रतिपूर्ति की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम