फंस गए सरकारी टीचर, पत्नी गई मायके तो प्रेमिका से इश्क लड़ाने पहुंचे, ग्रामीणों ने करवा दी शादी

 पटना/पूर्णिया। रात को प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना टीचर को भारी पड़ गया। सरकारी टीचर को लड़की के साथ लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। हंगामे के बीच दोनों की शादी पास के ही मंदिर में ले जाकर करा दी गई। ग्रामीण ये बात जानते थे कि टीचर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पूरा मामला के. नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के वार्ड- 8 के बेलघट्टी गांव के आदिवासी टोला का है। शादीशुदा टीचर का अफेयर इसी गांव के आदिवासी टोला की रहने वाली सबिता कुमारी से चल रहा था। लड़की से मिलने गए टीचर को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
पूरे घटनाक्रम को ग्रामीणों ने कैमरे में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडियो पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में लड़की की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है। सरकारी टीचर की पहचान के. नगर के परोरा पंचायत के वार्ड- 12 के रहने वाले वैद्यनाथ पासवान के पुत्र शेखर पासवान उर्फ राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश झून्नी इस्तंबरार पंचायत के मध्य विद्यालय बेगमपुर खाता में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उसके पिता वैद्यनाथ पासवान PDS डीलर हैं।
पूरे मामले का पता लगाने के लिए पत्रकार की टीम आदिवासी टोला गांव स्थित उसी शिव मंदिर में पहुंची। जहां स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि दोनों के बीच पिछले 6 से 7 साल से अफेयर चल रहा था। वो अक्सर लड़की से मिलने आया करता था। इससे लड़की के घरवाले और आस-पड़ोस के ग्रामीण काफी परेशान थे। लोगों ने यह भी बताया कि टीचर ने लड़की को जमीन खरीदने के लिए पैसा भी दिया था। कुछ दिनों पहले ही खरीदी गई जमीन की घेराबंदी की थी और दोनों रात में करीब 10 बजे इसी जगह मिलने पहुंचे थे।कुछ देर बाद ही उसके घरवाले वहां आ पहुंचे। हंगामा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। घंटे भर के हंगामे के बाद दोनों को गांव के शिव मंदिर में लाया गया और फिर टीचर से जबरन लड़की की मांग में सिंदूर भरवा दिया।
जब पूरी घटना की जानकारी लेने टीचर के घर के. नगर के परोरा पंचायत के वार्ड- 12 स्थित घर पहुंचे तो उसकी मां ने जो सच्चाई बताई उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। मां बिंदू देवी ने बताया कि लड़की के घरवाले काफी साल पहले उनके यहां से राशन लेने आते थे। लड़की और उसके परिवार वालों को पता था कि लड़का सरकारी टीचर और पिता पीडीएस डीलर हैं। लड़की से वो कैसे संपर्क में आया इस बात की कोई जानकारी नहीं थी।हंगामा के बाद परिवार वालों को पता चला कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। मां ने बताया कि मेरा बेटा पहले से शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। किसी भी कीमत पर लड़की को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। लड़के की मां ने बताया कि बहु रक्षाबंधन पर तीन दिन पहले ही अपने मायके गई थी। इस बीच, इस तरह का हंगामा हुआ है। इस घटना के बाद से उनके घर में कलह और अशांति फैल गई है। वहीं, पूरी घटना की जानकारी लेने के लिए लड़की वालों के घर पर पहुंचे तो घर में सबिता की दीदी और पिता राजू सोरेन मिले, लेकिन कुछ बताने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने इतना ही बताया कि दोनों के बीच 7 साल से अफेयर चल रहा था। लड़का उससे मिलने घर भी आया करता था।इसी को देखते हुए उनकी शादी कराई गई है। पूरी घटना के बाद से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला