भतीजी से शादी करने वाले डिप्टी कमिश्नर का आया वीडियो

 पटना/बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय नगर निगम के उपनगर आयुक्त (डिप्टी कमिश्नर) शिव शक्ति कुमार ने अपने भतीजी से लव मैरिज कर ही लिया। हालांकि, लड़की के परिजनों ने वैशाली जिले में 13 अगस्त को अपहरण का आरोप लगाकर प्राथमिक दर्ज कराई थी। अब वो मामला अपहरण का नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का निकला। अपहरण के आरोपी शिव शक्ति कुमार ने अपने रिश्ते की भतीजी सजल सिंधु के साथ खगड़िया के कात्यायनी मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस मामले और अपनी लव स्टोरी को लेकर खुलकर बात की है। नवविवाहित जोड़े ने जहां एक ओर समाज को किताबों में पढ़े गए प्रेम को सिर्फ पढ़ने तक नहीं बल्कि अपनाने की अपील की, तो वहीं वैशाली पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया गया है कि जो FIR अपहरण का कराया गया है, वो पूरी तरह से झूठ है। हम लोगों ने शादी की है।
सजल सिंधु ने इसको लेकर मानवाधिकार आयोग, बार काउंसिल और चीफ जस्टिस को मेल किया है। वहीं, डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया करने की मांग की है। हालांकि, दोनों अभी सामने नहीं आए हैं ना तो शिव शक्ति अपने बेगूसराय नगर निगम कार्यालय पहुंचे और ना ही दोनों घर पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों अभी खगड़िया में एक ठिकाने पर रह रहे हैं।
वीडियो में शिव शक्ति ने कहा है कि अगर आप प्रेम करते हैं तो प्रेम के प्रति समर्पण होना चाहिए। आर्थिक मोह और सामाजिक प्रतिष्ठा के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए ना ही इन चक्करों में पड़कर शादी करनी चाहिए। हमने प्रेम के प्रति समर्पण दिखाया और वो बगैर दहेज शादी की मिसाल कायम किए हैं। दहेज प्रथा तभी समाप्त होगी, जब हम अपनाएंगे। समाज के लोग फंडामेंटल राइट को नहीं जानते हैं। लोग सामाजिक परंपरा को ही नैतिकता मानते हैं। इसी के कारण प्रेम विवाह का विरोध होता है। ये गलत है। प्रेम करना और प्रेम में समर्पित होकर शादी करना फंडामेंटल राइट है।
वीडियो में लड़की ने कहा कि मेरा नाम सजल है। मेरा घर मनुआ हुआ। मेरे पिता जी का नाम प्रोफेसर विजय कुमार गर्ग हुआ। हम दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, तकरीबन 10 साल से। अब हम लोग शादी करने जा रहे हैं। शादी करना हमारा मूल अधिकार है। वर चयन का अधिकार संविधान के अनुसार मेरा ही होना चाहिए, इसलिए मैं कर रही हूं। हम दोनों एक-दूसरे से शादी कर रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने कहा कि हमारे खिलाफ वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। हमने अपहरण या अनैतिक कार्य नहीं बल्कि प्रेम विवाह किया है। जीवन रक्षा के लिए प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराए।
वहीं, सजल सिंधु ने कहा है कि हमने प्रेम के बाद शादी की है। ये चुनौती है, लेकिन चुनौतियों से भाग कर हम अपना निर्णय नहीं बदल सकते हैं। प्रेम किया है तो शादी की। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात उनके लिए है, जो इन चीजों को नहीं समझते हैं। हम घर और समाज को संदेश दे रहे हैं कि जिसको अपने आप अपने व्यवहार में नहीं उतर पा रहे हैं। उसे उतारने की कोशिश करनी चाहिए। किताबों में बहुत सारे आदर्श का उल्लेख होता है। जिसे सबने पढ़ा है लेकिन महत्वपूर्ण ये है कि उसे हम व्यवहारिक जीवन में कितना उतार पाते हैं।
सजल ने कहा कि हम लोगों का पैतृक निवास एक ही जगह है, 2015 से हम दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। 2015 में मैट्रिक पास करने के बाद मैं बनारस के सेंट्रल हिंदू गर्ल स्कूल में इंटर की पढ़ाई करने के लिए गई। शिव शक्ति पीजी करने गए थे, हम दोनों पहले एक-दूसरे को जानते थे। वहीं मिले। पहले से विचार को समझते थे, वहां वक्त मिला तो एक-दूसरे की विचारधारा को गहराई से जाना और समझा। धीरे-धीरे प्रेम बढ़ते गया। चरणबद्ध तरीके से बढ़ते-बढ़ते 14 अगस्त को हमने खगड़िया के चर्चित शक्ति पीठ मां कात्यायनी के समक्ष प्रेम विवाह कर लिया। समाज की विडंबना है कि आज हमें बताना पड़ रहा है कि हम ने प्रेम विवाह कर लिया है।
हम औपनिवेशिक काल से बाहर आधुनिक दुनिया में प्रवेश कर चुके हैं। राधा-कृष्ण के प्रेम की पूजा करते हैं, लेकिन उनके प्रेम को समझते नहीं हैं। शिव शक्ति के विचार ने मुझे प्रभावित किया वो जो निर्णय लेते हैं वो संवैधानिक और विधि के अनुकूल लेते हैं। हमेशा सही निर्णय लेते हैं। प्रेम में लड़ाई होते रहता है और आज हम अपने प्रेम को साबित करने के लिए लड़ना पड़ रहा है।
हमने अपने व्यवहार से इन्हें शिव शक्ति को प्रेरित किया था। तभी तो इन्होंने पहली बार कहा था कि लगता है हम एक-दूसरे के लिए बने हैं। साथ आ जाए तो दुनिया को बेहतर काम कर सकते हैं। मूल अधिकार का प्रयोग जरूरी है। अधिकारी बनते ही लोग बदल जाते हैं। हमको भी एक पल ऐसा लगा था कि शिव शक्ति अधिकारी बन गए हैं, बदल जाएंगे। अगर, वो अलग हो जाते तो मेरा सपना कभी साकार नहीं होता। अब हमने प्रेम विवाह कर लिया है और मन में निश्चय किया है कि यूपीएससी की तैयारी करेंगे।
सजल ने बताया कि 2 जनवरी 2023 को मेरे पिताजी का निधन हो गया। डेढ़ साल से मानसिक दबाव में रही। टूट रही थी। अब मां दुर्गा और भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से शिव शक्ति सहभागी बने हैं। हमारे और शिव शक्ति के खिलाफ वैशाली में एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें उनके जीजा मां और पुणे में कार्यरत भाई के अलावा एक अन्य का भी नाम है। एफआईआर के माध्यम से हम दोनों के जीवन को डिस्टर्ब करने का प्रयास किया गया है।
हमारे परिवार से अपील है कि मैं शिव शक्ति को 10 साल से जानती हूं लेकिन परिवार को 24 सालों से जान रही हूं। आग्रह है कि हमारे परिवार के लोग किताब में पड़ी चीज को जीवन में शामिल करें। हमारे रिश्ते को स्वीकार करें, हम उनके बच्चे हैं। उन्हें समझना चाहिए की प्रेम व्यक्तिगत निर्णय होता है, उसमें दखल नहीं दे।
वैशाली प्रशासन से अनुरोध है कि अपहरण के एफआईआर में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसा होता तो हम सामने आकर बात नहीं करते। सामाजिक कुरीतियों परंपराओं को समाज ने संवैधानिक नियम मान लिया है। ये दुखद है।
अपने पति के परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, बार काउंसिल ऑफ बिहार और वैशाली कोर्टस के जज को मेल किया है। हमने उन्हें प्रमाण दिया है कि हमने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। सिर्फ शादी नहीं की है बल्कि प्रेम क्या होता है, उसे भी बताया है। मैं अपनी जिंदगी के बाद भी मिसाल कायम करूंगी, प्रेम सच्चा होता है।

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस