खारकीव में भारतीय छात्र नवीन की मौत पर सरकार ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को बुलाया

द न्यूज 15  
नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूसी हमले का सीधा असर भारत पर भी दिखने लगा है। यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है। मामले को लेकर भारत सरकार ने यूक्रेन और रूस के राजदूतों को तलब किया है।
रूस और यूक्रेन के राजदूत किए गए समन : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा है कि विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहराने के लिए बुला रहे हैं जो अभी भी खार्किव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में शहरों में हैं। उन्होंने बताया है कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।
बागची ने नवीन को लेकर ट्वीट कर कहा, ‘हम बेहद दुख के साथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि एक भारतीय छात्र को खारकीव में आज सुबह गोलीबारी में अपनी जान गंवानी पड़ी है। मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है।’
विदेश मंत्रालय ने कहा, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खार्किव में बिगड़ते हालात चिंता का कारण है। खार्किव में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना जारी रखेंगे।
मंत्रालय ने कहा है कि हमने पहले ही रूसी और यूक्रेनी दूतावासों के साथ खार्किव और संघर्ष क्षेत्रों के अन्य शहरों से छात्रों सहित भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग की आवश्यकता को उठाया था। 9000 से अधिक भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से बाहर लाया गया है जबकि काफी संख्या में अब सुरक्षित क्षेत्रों में हैं। ऐसे में जरूरी है कि रूस और यूक्रेन सुरक्षित रास्ते को लेकर हमारी आवश्यकता पर तत्काल प्रतिक्रिया दें।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!