बिना रिव्यू कमिटी की रिपोर्ट के तटबंध निर्माण पर रोक लगाए सरकार : बागमती संघर्ष मोर्चा

गायघाट। बागमती नदी पर तटबंध निर्माण को लेकर सरकार के विरोधाभासी रुख के खिलाफ चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा ने बैठक आयोजित की। बैठक में मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि जब तक रिव्यू कमिटी की रिपोर्ट नहीं आती, तब तक तटबंध निर्माण पर रोक लगाई जाए।

बैठक केवटसा पंचायत के मिश्रौली गांव में हुई, जिसकी अध्यक्षता संजीव कुमार राय और संचालन मुकेश शर्मा ने किया। निर्णय लिया गया कि 6 मार्च को जिलाधिकारी से मिलकर तटबंध निर्माण रोकने की मांग की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए बागमती संघर्ष मोर्चा के संयोजक और माले नेता जितेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ने खुद रिव्यू कमिटी का गठन किया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट आने से पहले ही तटबंध निर्माण शुरू कर दिया गया। प्रशासन को तुरंत निर्माण कार्य पर रोक लगानी चाहिए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।

इस मौके पर नवलकिशोर सिंह, जगन्नाथ पासवान, रामलोचन सिंह, बैद्यनाथ मिश्र, उमेश राय, कर्णजीत सिंह, रविंद्र किशोर सिंह, राजकिशोर राय, हुकूमदेव प्रसाद यादव, मोनाजिर हसन, मिथलेश राय समेत कई लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!