बिहार में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी शराब नहीं पीने की शपथ लेंगे

पटना, बिहार सरकार शराबबंदी कानून का पालन करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी शराब नहीं पीने और दूसरों को शराब नहीं पीने देने की शपथ लेंगे। सभी सरकारी कर्मचारियों को दिन के 11 बजे शराब नहीं पीने और किसी दूसरे को भी नहीं पीने देने की शपथ दिलायी जायेगी। मुख्य कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्य सचिवालय, सभी विभागों, जिले, प्रखंड और पंचायतों मे कर्मी अपने अपने कार्यालय प्रांगण में शपथ लेंगे। एक अनुमान के मुताबिक करीब 5 लाख लोग आज शपथ लेंगे।

नशा मुक्ति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ज्ञान भवन से ही मद्य निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने वाले कई वाहनों को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

मुख्य समारोह में मद्य निषेध के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले मद्य निषेध व पुलिस विभाग के कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

बताया जाता है कि अगर कोई कर्मचारी शपथ लेने से छूट जाता है तो उसे एक सप्ताह के अंदर उसके शपथ लेने का वीडियो विभागीय अधिकारियों को भेजना होगा।

उल्लेखनीय है कि इस महीने के प्रारंभ में राज्य के कई जिलों में शराब पीने से हुई मौत के बाद नीतीश कुमार शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन करवाने को लेकर अधिकारियों को सख्त आदेश दिया है। इसी के तहत राज्य भर में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Posts

‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

Continue reading
अमित शाह को 2025 में लद्दाख में पुलिस गोलीबारी में चार युवाओं की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया ?

लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘हां, मेरे बारे में…’

NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘हां, मेरे बारे में…’

‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

आईएमएस नोएडा को कौशल आधारित शिक्षा के लिए मिला सम्मान

आईएमएस नोएडा को कौशल आधारित शिक्षा के लिए मिला सम्मान

‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान