गोपालगंज : मां की मौत पर बेटे ने बांटी मिठाइयां,नर्तकियों से कराया अश्लील गानों पर डांस

 गोपालगंज। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के पहाड़पुर गांव में एक अनोखा और विवादास्पद मामला सामने आया है, जिसमें एक बेटे ने अपनी मां की मौत पर गम के बजाय जश्न मनाया। यह मामला तब और चर्चा में आया जब बेटे ने न सिर्फ मिठाइयां बांटी, बल्कि ऑर्केस्ट्रा की नर्तकियों को बुलाकर डीजे पर अश्लील गानों पर नृत्य भी करवाया। घटना ने गांव और जिले भर के लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि मृत्यु के बाद आमतौर पर शोक व्यक्त किया जाता है। लेकिन यहां उल्टा माहौल देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक, सुदामा देवी (75) की प्राकृतिक मृत्यु के बाद उनके बेटे शैलेश सिंह ने उनकी शव यात्रा धूमधाम से निकाली। शव यात्रा के दौरान ट्रॉली पर डीजे की अश्लील धुनों पर नर्तकियों द्वारा नृत्य कराया गया। गांव के छोटे बच्चे भी इस नृत्य और संगीत में शामिल होकर नाचते नजर आए। शव यात्रा पहाड़पुर गांव से शुरू होकर सत्तर घाट स्थित श्मशान घाट तक पहुंची। जहां सुदामा देवी का अंतिम संस्कार किया गया।
हालांकि इस घटना की स्थानीय बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे मां की मौत पर असम्मानजनक और मातृत्व शक्ति का अपमान बताया। समाज में यह परंपरा नहीं है कि किसी की मृत्यु पर जश्न मनाया जाए, चाहे वह व्यक्ति कितना भी बुजुर्ग क्यों न हो। आमतौर पर मृत्यु एक दुखद घटना मानी जाती है और इसे शोक के साथ मनाया जाता है।
वहीं, मृत महिला के बेटे शैलेश सिंह ने अपने इस कृत्य को लेकर कहा कि वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। उनकी मृत्यु से एक तरफ गम था, तो दूसरी तरफ खुशी भी थी। हालांकि, उनकी इस प्रतिक्रिया को समाज में नकारात्मक रूप से देखा जा रहा है और इसे गलत परंपरा की शुरुआत के रूप में समझा जा रहा है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे