बिहार के राशन दुकानदारों के लिए खुशखबरी!

 जल्द ही होगी आमदनी में बढ़ोतरी

 सीतामढ़ी। बिहार सरकार ने सूबे के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के लिए एक बेहतर योजना लागू की है। इसके तहत सूबे के इच्छुक 30 जन वितरण विक्रेता को योजना को लाभ मिलेगा। यानी ऐसे दुकान को जन पोषण केंद्र में बदला जायेगा। उसके बाद ये दुकानदार अपनी दुकान से आपूर्ति के आलावा अन्य सामग्री बेच सकेंगे। विभाग के अपर सचिव उपेन्द्र कुमार की ओर से सभी डीसीओ को उक्त आशय का पत्र भेजकर योजना के बारे में जानकारी दी गई है।
आपूर्ति विभाग ने कहा है, पायलट प्रोजेक्ट के तहत जन वितरण प्रणाली की दुकानों को जन पोषण केन्द्र में बदलने के लिए योजना लागू की गई है। इसका उद्देश्य एफपीएस डीलरों को कौशल विकास व क्षमता निर्माण सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी ऋण तक पहुंच हो और एफपीएस डीलरों को सहायता प्रदान करके उनकी आय बढ़ाया जा सके। सरकार की सोच है एफपीएस डीलरों को उचित मूल्य की दुकान पर पोषण से भरपूर गैर-पीडीएस वस्तुएं प्रदान करके व्यवसाय संचालन का विस्तार किया जा सके।
बताया गया है कि उक्त योजना के लिए एफपीएस डीलरों की पहचान की जानी है, जिनकी आमदनी का स्त्रोत मात्र उचित मूल्य की दुकान ही है। साथ ही वे अपने केन्द्रों पर गैर-पीडीएस वस्तुएँ बेचने हेतु इच्छुक हो। जन वितरण प्रणाली की दुकान पक्की सम्पर्क पथ से जुड़ा हुआ हो। सरकार ने कहा है कि वैसे डीलर जो प्रशिक्षण के लिए इच्छुक हो, की पहचान कर विभाग को एक सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि 13 जनवरी 2025 को आहूत होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें भाग लेने के लिए भेजा जा सके।

  • Related Posts

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?