किसानों के लिए खुशखबरी, अब साल में दो बार उगाएं प्याज!

पटना/जमुई। सितंबर अक्टूबर का महीना प्याज का पौधा तैयार करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। किसान रबी के मौसम में प्याज की खेती कर सकते हैं। हालांकि आम तौर पर खरीफ के मौसम में जून-जुलाई के महीने में प्याज की खेती की जाती है। लेकिन किसान रबी के मौसम में भी प्याज की खेती कर सकते हैं। इस सीजन में किसान प्याज का पौधा तैयार करके लगा सकते हैं।
रबी के मौसम में लगाया गया प्याज का बीज पौधे का रूप लेकर दिसंबर से जनवरी माह में खेत में लगाने के लायक हो जाता है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि इस सीजन में किसान पूसा रतनार, अर्का कल्याण, एन-53 जैसी किस्म लगाकर बेहतर पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्याज की गुणवत्ता बढ़ाने में सल्फर की अहम भूमिका होती है। प्याज में गंध मुख्य रूप से सल्फर युक्त डाईलिल डाईसल्फाइड के कारण होती है।एसएसपी की खाद सल्फर की भरपूर मात्रा प्रदान करती है जो प्याज के लिए बहुत ही लाभदायक है। प्याज की फसल के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त है। इसकी खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। फसल की गुणवत्ता और पीएच मान को बरकरार रखने के लिए खाद का सही सही इस्तेमाल आवश्यक है। रबी के सीजन में प्याज की फसल के लिए सही अनुपात में खाद का इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिलता है।
नाइट्रोजन फास्फोरस और पोटाश का सही अनुपात में इस्तेमाल होना चाहिए। प्याज की अच्छी फसल के लिए अच्छे बीज का चयन भी आवश्यक है। खरीफ सीजन की अपेक्षा रबी सीजन में प्याज की उपज अधिक होती है। एसएसपी खाद प्याज की गुणवत्ता में सुधार बहुत ही जरूरी है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    • By TN15
    • June 25, 2026
    ‘जब सरेंडर कर दिया तो तुमने क्यों मारा’, CM सम्राट की पुलिस को JDU ने लताड़ा!

    -ये भी तो आपातकाल है-

    • By TN15
    • June 25, 2026
    -ये भी तो आपातकाल है-

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    • By TN15
    • June 25, 2026
    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कसेगा आरोपियों पर शिकंजा! 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    • By TN15
    • June 25, 2026
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा