लालू यादव को हार्ट प्रॉब्लम, मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

 पटना/मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी मुंबई में हुई है। मुंबई डॉक्टर ने ही लालू यादव का ट्रीटमेंट किया है। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काटने के दौरान ही लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्पेशलिस्ट से ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी थी। साल 2021 में लालू यादव के हार्ट में समस्या सामने आई थी। हालांकि अभी तक वह मेडिसिन पर इसे कवर किए हुए थे।
एंजियोप्लास्टी आपके दिल तक खून पहुंचाने वाली नसों को खोलती है। ये सर्जरी नहीं होती, बस लोकल एनेस्थीसिया से होती है। इसमें दर्द नहीं होता और आप जागते रहते हैं। एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है जो आपके दिल की नसों में रुकावट को दूर करती है। ये नसें आपके दिल तक खून पहुंचाती हैं। इस प्रक्रिया में, आपको लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसका मतलब है कि आप पूरी प्रक्रिया के दौरान जागते रहेंगे, लेकिन आपको कोई दर्द महसूस नहीं होगा।
लालू यादव 10 सितंबर को मुंबई रवाना हुए थे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा को लेकर कहा था कि ‘तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू हो गई है, वह पूरा भ्रमण करेंगे।’ वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इधर-उधर न जाने के सवाल पर लालू यादव ने कहा, ‘ठीक है, नहीं जाएंगे तो बढ़िया है।’
बताया जा रहा है कि बीच में किडनी ट्रांसप्लांट होने के चलते एंजियोप्लास्टी को टाल दिया गया था। 4 दिसंबर 2022 में सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी डोनेट की थी। 76 वर्षीय बिहार के पूर्व सीएम का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सिंगापुर में किया गया था। रोहिणी आचार्य परिवार के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं।
लालू यादव कई सालों से दिल्ली एम्स में किडनी की बीमारी का इलाज करा रहे हैं। लेकिन वे पिछले दिनों इलाज करवाने सिंगापुर गए थे। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट करवाने की सलाह दी थी। मगर क्रॉनिक किडनी डिजीज के अलावा लालू यादव और भी कई बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिसके कारण उनकी सेहत काफी खराब है। लालू यादव को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या भी है। साल 2022 जुलाई में घर पर गिरने के कारण उनकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई थी।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन