गुड न्यूज़ : बिहार के गया शहर से चलेंगी 5 वंदे भारत!

 पीएम मोदी देंगे 2 नई ट्रेन की सौगात

 पटना/गया। बिहार के गया के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के गया जंक्शन से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से होगा। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से गया से हावड़ा और वाराणसी-देवघर का सफर और भी आसान और तेज हो जाएगा। पहली ट्रेन गया को हावड़ा से जोड़ेगी, जबकि दूसरी वाराणसी और देवघर के बीच चलेगी। इसका ठहराव गया जंक्शन पर रहेगा। इन दोनों ही ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से दोनों शहरों के बीच का सफर केवल 6 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा। वहीं, वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस गया और आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए एक वरदान साबित होगी। गया से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:25 बजे गया जंक्शन से रवाना होगी और रात 8:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन सुबह 6:50 बजे हावड़ा से चलेगी और दोपहर 1:20 बजे गया पहुंचेगी। इस ट्रेन के रास्ते में कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, प्रधानखन्टा, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे प्रमुख स्टेशन पड़ेंगे।
वहीं वाराणसी से वाया गया-देवघर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल बीते दिनों हुआ था। फिलहाल इस ट्रेन की टाइमिंग जल्द जारी होने की संभावना है। हाल ही में, पूर्व मध्य रेलवे के गया जंक्शन पर डीआरएम राजेश गुप्ता ने वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए प्लेटफॉर्म नंबर पांच का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इन नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद, गया जंक्शन से कुल 5 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। इससे पहले, रांची-पटना और रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से ही परिचालन में हैं। टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी गया जंक्शन से होकर गुजरती है। वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस गया-नवादा-किउल रेल मार्ग से होकर जाएगी।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया