शुभ-शुभ 11000 घूस चाहिए! निगरानी के हत्थे चढ़ गए सब इंस्पेक्टर सुमन झा

मुजफ्फरपुर/पटना। सिवाईपट्टी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुमन झा को शुभ-शुभ 11000 हजार रुपए घूस चाहिए थे। मगर, इसकी भनक निगरानी विभाग को लग गई। गुप्त सूचना के आधार पर 11 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया। सुमन झा वर्तमान में सिवाईपट्टी थाना में पोस्टेड हैं। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के टेंगरारी गांवो निवासी पवन कुमार का अपने चाचा रघुनाथ प्रसाद से जमीनी विवाद 2014 से चल रहा है। इसी जमीन के सेटलमेंट के लिए एसआई सुमन झा से 11 हजार में सौदा तय हुआ था।

 

बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर रघुनाथ प्रसाद घर बना रहे थे। इस जमीन पर निर्माण कार्य रोकने के लिए 144 और 163 लगाने के बदले सुमन झा ने शुभ-शुभ 11 हजार रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में 9 अगस्त को निगरानी विभाग में सूचना दी गई थी। जांच के दौरान सूचना सही पाई गई। सत्यापन के बाद सुमन झा को रंगेहाथों पकड़ने के लिए निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया था।
सब इंस्पेक्टर सुमन झा मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे पवन से घूस की रकम वसूलने अपनी बुलेट बाइक से पहुंचे थे। जैसे ही सुमन झा ने पवन से घूस की रकम ली, वैसे ही निगरानी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पहले तो सुमन झा ने निगरानी की टीम को पुलिसिया धौंस दिखाई मगर, फिर खुद को निगरानी टीम के जाल में फंसते देख माफी मांगने लगे।
पूरे मामले को लेकर निगरानी डीएसपी ने बताया की सुमन झा की गिरफ्तारी सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बंजारा चौक के निकट की गई। सुमन झा को अनुमंडल अधिकारी के स्तर पर जमीन विवाद से जुड़े 144 और 163 के मामले में जांच प्रतिवेदन सौंपने को कहा गया था। इस काम को करने के लिए सब इंस्पेक्टर ने पवन कुमार से 11000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।
बुधवार को जब पवन की सुमन झा से मुलाकात हुई तो उसने फिर काम के बदले पैसे की मांग की। इसी दौरान पैसा सौंपते हुए निगरानी विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम सुमन झा को अपने साथ पटना ले गई। सुमन झा लंबे अर्से तक अहियापुर थाने में भी तैनात रहा है।

  • Related Posts

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading
    EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, ‘सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने…’
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज (मंगलवार) प्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    • By TN15
    • August 4, 2026
    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    • By TN15
    • August 4, 2026
    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    • By TN15
    • August 4, 2026
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    • By TN15
    • August 4, 2026
    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    • By TN15
    • August 4, 2026
    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…

    • By TN15
    • August 4, 2026
    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…