गोल्ड मेडलिस्ट एस एम ज़ैद भव्य समारोह के बीच सम्मानित

दुबई से आए बड़े भाई ने किया कार्यक्रम का आयोजन, तमाम खेल प्रेमियों ने दुआओं से नवाजा

कासमपुर गढ़ी। ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड से गोल्ड मेडल जीतकर आए सेल्यूट ताइक्वांडो अकादमी के स्टूडेंट एवं वरिष्ठ पत्रकार एस एम असलम के होनहार पुत्र धुरंधर बाल खिलाड़ी एसएम जैद का गत सायं भव्य समारोह के बीच जोरदार स्वागत किया गया। जैद के सम्मान समारोह का यह कार्यक्रम दुबई से आए उसके तयेरे बड़े भाई एस एम जावेद ने आयोजित किया। इस दौरान शानदार पार्टी का आयोजन भी किया गया और बधाई एवं आशीर्वाद देने वालों ने गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी एस एम जैद को प्यार करते हुए खूब दुआएं दी। इस मौके पर जैद के उस्ताद एवं अकादमी के कमांडो ट्रेनिर मौ. आरिफ को भी सम्मानित किया गया। जैद के पिता, आदर्श प्रेस क्लब अफजलगढ़ के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एस एम असलम ने अपने बेटे की इस शानदार सफलता पर अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए इसे तमाम अपनों की दुआओं का सिला बताया और सभी का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर शिरकत कर स्वागत करने वालों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तमाम शुभचिंतकों एवं खेल प्रेमियों ने एस एम जैद को खूब दुआएं एवं आशीर्वाद दिया।

  • Related Posts

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कबीर चौरा स्थित…

    Continue reading
    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    गोंडा में चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं