भगवान की इच्छा है कि सत्ता में न लौटे भाजपा, नाजी सेना बनी हैं ED जैसी एजेंसियां: शिवसेना

द न्यूज 15  
मुंबई । एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी से भड़की शिवसेना ने केंद्रीय एजेंसियों की तुलना नाजी आर्मी से की है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के जरिए भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। महाराष्ट्र की सत्ता में पार्टनर एनसीपी के नेता पर ऐक्शन को लेकर शिवसेना ने अखबार में लिखा है कि 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उनकी नाजी सेना वापस सत्ता में नहीं लौटेगी। संपादकीय में लिखा गया है, ‘नवाब मलिक लगातार केंद्रीय एजेंसियों और भाजपा पर हमले कर रहे थे। इसलिए उन्हें फंसाने का काम किया गया है।’
यही नहीं भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना ने कहा, ‘यह भगवान की इच्छा है कि भाजपा को सत्ता में नहीं आना चाहिए। 2024 में भगवान राम की यही इच्छा होगी कि मोदी, शाह और उनकी नाजी सेना वापस सत्ता में न आए। एक कैबिनेट मिनिस्टर को फंसाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करना लोकतंत्र की हत्या है।’ शिवसेना ने कहा, ‘नवाब मलिक चेहरे पर मुस्कान  के साथ ईडी के ऑफिस से बाहर निकले और साफ कहा कि वह झुकेंगे नहीं। हम लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। हिटलर की नाजी सेना की हार तय है।’ शिवसेना की इस टिप्पणी को लेकर फिलहाल भाजपा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बीते दो सालों में महाराष्ट्र सरकार में शामिल कई विधायकों, मंत्रियों और अन्य नेताओं को ईडी, ईडी के नोटिस और आयकर छापों का सामना करना पड़ा है। शिवसेना और एनसीपी के कई नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ने ऐक्शन लिया है। शिवसेना ने संपादकीय में कहा, ‘केंद्रीय एजेंसियां गुलाम की तरह से काम कर रही हैं और उनका इस्तेमाल विरोधी नेताओं को चुप कराने के लिए किया जा रहा है। महाराष्ट्र में शरद पवार और उनकी फैमिली, उद्धव ठाकरे और उनके परिवार, संजय राउत और फैमिली के अलावा अनिल परब, अनिल देशमुख और अन्य लोगों को बदनाम किया गया है। उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए गए हैं। भाजपा इसका जश्न मना रही है। आखिर यह कैसी राजनीति है।’
आदित्य ठाकरे बोले- साथ मिलकर लड़ना होगा : शिवसेना ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘यह आश्चर्यजनक है कि मौजूदा शासकों के दिमाग में यह बात नहीं आ रही है कि जिस तरह से नाजी शौतान बढ़े थे, उसी तरह खत्म भी हो गए। केंद्रीय एजेंसियां नाजी सेनाओं की तरह से काम कर रही हैं और अपने राजनीतिक आकाओं का हर हुक्म मान रही हैं।’ इस बीच गुरुवार को आदित्य ठाकरे ने भी यूपी में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में इस समय हर तरह से गलत राजनीति हो रही है। हमें साथ मिलकर लड़ना होगा।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार