जीत गए अखिलेश और बन गई सपा सरकार तो क्‍या होगी चाचा की भूमिका?

शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि यूपी में सपा गठबंधन बहुमत से सरकार बनाएगा। साथ ही करहल से अखिलेश यादव की जीत होगी

द न्यूज 15
लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले सपा के साथ वापस आए अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लगातार चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगर अखिलेश की सरकार यूपी में बनती है तो उनकी क्या भूमिका होगी, तो उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका महत्वपूर्ण ही रहेगी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर उन्होंने दावा किया यूपी के करहल सीट से वो काफी मतों से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल अपनी जमानत बचा लें वहीं बड़ी बात होगी। शिवपाल यादव ने दावा किया इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत होगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि आज भी उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है और सरकार बनने पर भी महत्वपूर्ण ही रहेगी।
मुलायम सिंह को करहल में चुनाव प्रचार में आने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ये उनका घर है। उनका संसदीय क्षेत्र है करहल, वो खुद वहां जाते हैं, उन्हें कौन रोक सकता है? उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ सपा गठबंधन का कोई भी नहीं जाएगा। शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मुलायम सिंह के परिवार को एकजुट होते देख घबरा गई है। इसलिए वो हमारे परिवार पर हमले कर रही है।
दरअसल शिवपाल सिंह यादव एक समय में सपा में नंबर दो माने जाते थे, लेकिन पारिवारिक विवाद के बाद सपा टूटी और उन्होंने अपनी पार्टी प्रसपा बना ली। हालांकि उन्हें वहां सफलता हाथ नहीं लगी। इस चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों एक साथ आ गए और शिवपाल यादव को सपा प्रमुख ने जसवंत नगर से उम्मीदवार बना दिया।
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अयोध्या के हनुमान गढ़ी का दौरा किया। वहां उन्होंने कहा कि वो यहां आते रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि किसने विकास कार्य किया है। वो अयोध्या को आधुनिक बनाने के साथ-साथ धार्मिक परंपरा बचाए रखेंगे। इसके अलवा अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि जब वो गोरखपुर जाएं तो गुल्लु के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं।

Related Posts

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद