आसाराम बापू आश्रम में मिला लड़की का शव, 3 साल से गायब है पिता

द न्यूज 15 

गोंडा। कहा जाता है कि जब आदमी कानून के शिकंजे में आता है तो फिर निकल नहीं पाता है। आसाराम बापू का रुतबा जिसने देखा हो यह अच्छी तरह से समझता है कि एक समय आसाराम बापू को भगवान की तरह पूजा जाता था। एक से बड़ा एक नेता उसके पैर छुता था। वह जेल क्या गया कि उस दिन के बाद उसको कोई राहत नहीं मिली। तरह -तरह के आरोप उस पर लगते रहते हैं। अब गोंडा स्थित उसके आश्रम में एक गाड़ी एक महिला का शव मिला है।दरअसल गोण्डा नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड पर आसाराम बापू का आश्रम है। शुक्रवार भोर में एक नाबालिग लड़की की लाश यहां बरामद हुई है। यह लाश आश्रम के अंदर काफी दिनों से खड़ी एक कार में मिली है। पुलिस इस शव की जांच पड़ताल में जुट गई है।जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की एक नाबालिग लड़की खुशी पांडेय घर लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चल सका तो गुरुवार को घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच पुलिस ने आसाराम बापू के आश्रम से शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना लग रहा था।
तीन वर्ष से गायब है लड़की के पिता :  लडकी का पिता भी गत तीन साल से रहस्मय तरीके से गायब हो गया था। पुलिस उसके बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल इस आश्रम में ताला लगा दिया गया है।

Related Posts

एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

एससी एसटी एक्ट लगने से अवसाद में था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

एससी एसटी के दुरुपयोग के चलते चित्रकूट में एक युवक ने दे दी अपनी जान!

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

हम तो बस हार ही चुके थे साथी

मैं क्या देख रही हूं …

मैं क्या देख रही हूं …

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा