पटना के कॉलेज में AI वीडियो देखकर लड़कियां हैं शॉक्ड, अब डरा रहे हैं बदमाश

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामाने आया है। बदमाशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके लड़कियों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश सोशल मीडिया से लड़कियों की तस्वीरें निकालकर, AI की मदद से आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना रहे। फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पटना के एक नामी कॉलेज की कई छात्राएं इस ब्लैकमेलिंग का शिकार भी हो गईं हैं। कुछ छात्राओं ने बदनामी के डर से बदमाशों को 10 से 15 हजार रुपये तक दे दिए हैं।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित कॉलेज की लगभग आठ छात्राओं ने पटना के साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं ने बताया कि बदमाश सोशल मीडिया से उनकी तस्वीरें लेकर एआई की मदद से आपत्तिजनक बना देते हैं और फिर ब्लैकमेल करते हैं। कुछ छात्राओं ने बदनामी के डर से बदमाशों को पैसे भी दे दिए। उनका कहना है कि जिन छात्राओं ने पैसे नहीं दिए, उनकी फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गईं। छात्राओं ने साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि एक छात्रा को पता चला कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। उसने उस व्यक्ति से चैट करके ऐसा ना करने को कहा, इसके बदले में उससे पैसे मांगे जाने लगे। बदनामी के डर से उसने 10 हजार रुपये दे दिए। जब और पैसे मांगे गए तो उसने देने से मना कर दिया। शुरुआत में तो पीड़ित छात्राएं बदनामी के डर से चुप रहीं, लेकिन बाद में कॉलेज में एक छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपने दोस्तों को बताया। यह सुनकर बाकी छात्राओं ने भी अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया और फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया।
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें से ज्यादातर में आरोपी कोई जान पहचान वाला ही निकला है। कई मामलों में तो गिरफ्तारियां भी हुई हैं। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को अच्छे से मैनेज करें। आजकल ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपनी तस्वीरों को डाउनलोड होने से बचा सकते हैं।

साइबर क्राइम से बचने के लिए सोशल मीडिया पर करें यह सेटिंग :

सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने से बचें।
सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स को अच्छे से मैनेज करें।
किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप नंबर न दें।
अगर कोई आपको ब्लैकमेल करता है तो उसे पैसे बिल्कुल न दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • Related Posts

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर