भारत बंद के दौरान पटना में लाठीचार्ज

डाकबंगला पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा मारा

दीपक कुमार तिवारी

पटना। सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ का बिहार में मिलाजुला असर देखने को मिला। राजधानी पटना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक सिपाही के डंडे से एसडीओ श्रीकांत खांडेकर भी घायल हो गए।
दरअसल, पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शन के डर से कई दुकानें बंद रहीं, जबकि कुछ दुकानदारों ने प्रदर्शन शुरू होते ही अपनी दुकानें बंद कर दीं।
हालांकि पटना डीएम ने पहले ही चेतावनी दी थी कि किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा था कि जोर-जबरदस्ती करने वालों, यातायात बाधित करने वालों, लोक-व्यवस्था एवं आम जनजीवन को प्रभावित करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भारत बंद को देखते हुए पटना के कई स्कूलों ने मंगलवार रात को ही छुट्टी की घोषणा कर दी थी। कुछ स्कूल खुले तो, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए जल्दी ही बंद कर दिए गए।
खबर है कि प्रदर्शनकारियों ने मधुबनी और आरा में ट्रेनों को भी रोका, जबकि कई जिलों में आगजनी कर सड़क जाम करने की भी खबरें भी आईं। भारत बंद का बिहार में मिलाजुला असर दिखा। पटना को छोड़कर कहीं से भी लाठीचार्ज की खबर सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी