Karva Chauth : करवाचौथ पर प्रेमिका को शॉपिंग कराना पड़ा भारी, पत्नी ने बरसाई चप्पल

करवा चौथ वाले दिन चोरी छिपे प्रेमिका को शॉपिंग कराना युवक को भारी पड़ गया। पीछे से पहुंची पत्नी से सरे बाजार चप्पल बरसाकर पति के सिर से इश्क का भूत उतार दिया। साथ ही पति की प्रेमिका की भी जमकर खबर ली। करवा चौथ वाले दिन चोरी-छिपे प्रेमिका को शॉपिंग कराना युवक को भारी पड़ गया। पीछे से पहुंची पत्नी ने सरे बाजार चप्पल बरसाकर पति के सिर से इश्क का भूत उतार दिया। साथ ही पति की प्रेमिका की भी जमकर खबर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पति का शांति भंग चालान किया गया है जबकि उसकी प्रेमिका को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

सिहानी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी विजयनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के विचार नहीं मिले और छोटी-मोटी बातों को लेकर घरेलू क्लेश रहने लगा। बात बढ़ती देख दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया और कोर्ट में केस डाल दिया। बताया गया है कि युवक के संबंध एक महिला से हैं। गुरुवार को करवा चौथ वाले दिन वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका को शॉपिंग कराने तुराबनगर मार्केट में ले लिया गया। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को लग गई। फिर क्या था वह आब बबूला होती हुई मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

करवा चौथ का चांद दिखाती हंू… कहकर टूट पड़ी

युवक की पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया और दिन मे ही करवा चौथ का चांद दिखाने की बात कहते हुए पति और उसकी प्रेमिका पर चप्पलों की बौछार कर दी। इससे दुकानदारों और बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफर का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को साथ ले गई। शहर कोतवाल अमित कुमार खारी ने बताया कि पति का शांतिभंग में चालान किया गाय है, जबकि उसकी प्रेमिका को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे