गिरिराज-तेजस्वी ने गरमाया सियासी पारा, नीतीश की रणनीति पर सबकी नजरें

बिहार में ‘धर्म-कांटा’ पर टिका वोट बैंक

दीपक कुमार तिवारी। बिहार की राजनीति इन दिनों धर्म और ध्रुवीकरण के मुद्दों पर तेज होती दिख रही है। भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी पांच दिवसीय “हिन्दू स्वाभिमान यात्रा” के माध्यम से हिन्दुओं को ‘खतरे’ के प्रति सचेत किया, तो आरजेडी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुसलमानों की सुरक्षा को लेकर सख्त लहजे में बयान देकर माहौल को गरमा दिया। गिरिराज सिंह की यात्रा को जहां भाजपा के अंदरूनी समर्थन की कमी महसूस हुई, वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इसे अप्रासंगिक करार दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया, जिससे उनके रुख पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के दौरान बिहार के सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठ और बदलती जनसंख्या संरचना को लेकर चिंता जताई। उन्होंने हिन्दू वोटरों को एकजुट करने के लिए त्रिशूल धारण कर तीखे बयान दिए। अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने भी इस यात्रा में उनके सुर में सुर मिलाया, हालांकि भाजपा ने इसे उनका निजी बयान बताया। दूसरी ओर, आरजेडी और उनके सहयोगियों ने गिरिराज की यात्रा का विरोध किया। तेजस्वी यादव ने इस यात्रा को दंगे भड़काने की साजिश करार दिया और ईंट से ईंट बजा देने की धमकी दी।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!