बैरिया बस अड्डे में उतरिए और सीधे मेट्रो पकड़कर पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़िए

 जल्द पूरा होगा यह सपना

 पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विस्तारीकरण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे को मेट्रो से जोड़ने, पटेल चौक से हवाई अड्डा चौक तक सड़क चौड़ीकरण और इको पार्क तक फोरलेन सड़क बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के चेयरमैन सुरेश कुमार से विस्तारीकरण के मास्टर प्लान की जानकारी ली। AAI चेयरमैन ने बताया कि नया टर्मिनल अगले साल जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘देश के अन्य आधुनिक एयरपोर्ट की भांति पटना एयरपोर्ट टर्मिनल का विकास हो रहा है।’
यह परियोजना 1400 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और अगले पांच महीनों में पूरी होने की उम्मीद है। इस विस्तारीकरण से हवाई अड्डे की क्षमता में भारी इजाफा होगा। वर्तमान में यहां पांच विमानों की पार्किंग की सुविधा है जिसे बढ़ाकर 11 किया जा रहा है। वार्षिक यात्री क्षमता 30 लाख से बढ़कर लगभग एक करोड़ हो जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एरो ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘पटना एयरपोर्ट पर बेहतर सुविधाओं के लिए विस्तारीकरण के दौरान सभी जरूरी कार्य किए जा रहे हैं।’ उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार अपनी तरफ से हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने जल निकासी की बेहतर व्यवस्था और बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर दिया ताकि यात्रियों को आने-जाने में कम से कम समय लगे।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, ‘हवाई अड्डा परिसर से पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करें और हवाई अड्डा से कनेक्टिविटी बेहतर बनाएं, ताकि कम से कम समय में लोग यहां पहुंच सकें।’
उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि, ‘नई टर्मिनल बिल्डिंग, मल्टीलेवल पार्किंग और पहुंच पथ आदि सभी हिस्सों का काम अच्छे से पूरा करें।’ यह परियोजना पटना के लिए एक महत्वपूर्ण विकास है और इससे शहर की कनेक्टिविटी और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में काफी सुधार आएगा।

  • Related Posts

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    पटना । बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस…

    Continue reading
    EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, ‘सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने…’
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज (मंगलवार) प्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    • By TN15
    • August 4, 2026
    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    • By TN15
    • August 4, 2026
    क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    • By TN15
    • August 4, 2026
    CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े

    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    • By TN15
    • August 4, 2026
    अभिजीत दीपके की किस बात पर भड़के पूर्व विदेश सचिव, सुनाई खरी-खरी

    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    • By TN15
    • August 4, 2026
    दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!

    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…

    • By TN15
    • August 4, 2026
    बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि…