बिहार की जेलों में एंट्री से पहले हरेक का ‘स्कैनर रूम’ से होगा सामना

 यहां इंसान से लेकर पैकेट तक हो जाएंगे ‘नंगे’

 सीतामढ़ी। स्थानीय मंडल कारा में जिला पुलिस एवं जेल प्रशासन के स्तर से बीच-बीच में बंदियों की जांच और उनके कमरे की तलाशी ली जाती है। इस दौरान बंदियों के पास से अथवा इधर-उधर लावारिस स्थिति में तंबाकू, मोबाइल, गांजा और भांग बरामद होता रहा है। जेल के अंदर आपत्तिजनक सामग्रियों के बरामद होने से कई बार जेल प्रशासन को असहज महसूस करना पड़ता है, तो ये सामान जेल के अंदर कैसे चले गए और कौन ले गया? इसका जवाब जेल प्रशासन के पास नहीं रहता है। हालांकि अब वह दिन दूर नहीं जब जेल के अंदर एक सूई भी लेकर जाना मुश्किल होगा।
दरअसल, जेल के मुख्य द्वारा पर पोटा केबिन लगाया जाना है। इसके लगने के बाद जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री को लेकर जाना आसान नहीं होगा। कारा एवं सुधार सेवाएं, पटना द्वारा प्री- फैब्रिकेटेड पोटा केबिन का निर्माण कराया जायेगा। जेल प्रशासन द्वारा इस केबिन का स्टीमेट तैयार कराकर विभाग को भेज दिया गया है। विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद पोटा केबिन का निर्माण शुरू करा दिया जायेगा। यह पोटा केबिन सूबे के सीतामढ़ी समेत 59 जेलों के गेट पर बनाया जायेगा।
पोटा केबिन के निर्माण के बाद जेल के अंदर मोबाइल, खैनी, गांजा और कैंची जैसे प्रतिबंधित सामान नहीं पहुंच पायेगा। पोटा केबिन सीसीटीवी सुविधा से लैस होगा। इसमें एक-एक बैगेज और बॉडी स्कैनर के अलावा डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगे होंगे। वहीं, चार हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर भी दिए जाएंगे। इंटरनेट के लिए लैन सिस्टम, फायर फाइटिंग सिस्टम, इंटरनल वाटर सप्लाई और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, टेलीफोन कनेक्शन सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी।
500 वर्गफुट में एक पोटा केबिन के निर्माण और उसमें आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने में 42 लाख 68 हजार रूपये का खर्च आएगा। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति के लिए कारा एवं सुधार सेवाएं के आइजी को पत्र भेज दिया गया है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि प्री-फ्रैबिकेटेड पोटा केबिन के निर्माण से जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान नहीं ले जाया जा सकेगा। पोटा केबिन का प्राक्कलन विभाग द्वारा मांगा गया था। इसका प्राक्कलन भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव