गया: “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया

गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के 55 में स्थापना दिवस के अवसर पर गया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो (डॉ )सतीश सिंह चंद्र के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिसमें गया कॉलेज कैंपस के अंदर सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरुकता अभियान और”स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार के द्वारा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा। जिसके अंतर्गत गया कॉलेज के द्वारा पितृपक्ष मेला क्षेत्र में इसके पूर्व भी अभियान चलाया गया और प्रतिदिन गया कॉलेज के स्वयंसेवक प्रेतशीला क्षेत्र और विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में रोजाना स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की स्वच्छता एक प्रकार की सेवा है और स्वच्छता के द्वारा हम बहुत सारी बीमारियों का निदान कर सकते हैं।एक अच्छा वातावरण स्थापित करके हम अपने परिसर को साफ सुथरा रखकर बहुत सारी बीमारियों से रोकथाम कर सकते हैं। यह स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है इसमें कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने भागीदारी कर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया। स्वच्छता अभियान में यूनिट 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने भी बच्चों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?