ट्रेन की चपेट में आने से गैंगमैन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 रेलवे ट्रैक पर काम करने के दौरान हुआ हादसा

पटना/जमुई। जमुई जिले के झाझा- जसीडीह रेलखंड के लाहाबान के पास ट्रेन की चपेट में आने से गैंगमैन की मौत हो गई। उंसके बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा मृतक गैंगमैन के शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। उंसके बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतक गैंगमैन की पहचान मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर निवासी कृष्णदेव राम के पुत्र सुनील राम के रूप में हुई है।बताया जाता है कि गैंगमैन सुनील कुमार राम अपने अन्य सहयोगियों के साथ लाहाबान के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान वे पानी लाने के लिए रेलवे लाइन से होकर ही मोबाइल देखते हुए जा रहे थे। तभी पीछे से सुपर एक्सप्रेस ट्रेन आई और टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे घटना स्थल पर ही गैंगमैन की मौत हो गई। गैंग मैन की मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल होने लगा।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया