सकरीमन उच्च विद्यालय में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 छात्राओं को किया गया जागरूक,  उन्हें सतर्कता एवं सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गयी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। हत्था थाना अंतर्गत ग्राम सकरीमन स्थित उच्च विद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार और कर्तव्यों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 70 छात्राओं को परि.पु.अ.नि. कंचन कुमारी द्वारा महिला हेल्प डेस्क, नए आपराधिक कानूनों, डायल 112 की सुविधा और उससे संचालित सुरक्षित सफर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही, पॉक्सो अधिनियम और साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी छात्राओं के साथ साझा की गईं। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा और सतर्कता पर विशेष जोर दिया गया। छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी का मोबाइल नंबर भी प्रदान किया गया ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करना था, जिससे वे सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया