विवाह पंचमी में अयोध्या से 500 बाराती जनकपुरधाम आयेंगे

जनकपुरधाम। पांच साल के बाद विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या से जनकपुरधाम पांच बाराती आयेंगे। उपयुक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के महासचिव राजेंद्र सिंह पंकज ने शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी दी है।
जनकपुरधाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अयोध्या से गोरखपुर,बक्सर , पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अहिल्या स्थान,बिसौल होते हुए बारात जनकपुरधाम पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि त्रेता युग को याद का आभास यह बारात कराती हैं। इस बारात में भारत के विभिन्न राज्यों के राम भक्त शामिल होंगे। इससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होगें।बाराती में दर्जनों बाहन के साथ आयेंगे।बारात के स्वागत के लिए मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतिश कुमार सिंह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल चौधरी , विश्व हिन्दू परिषद, नेपाल हिन्दू स्वयं सेवक,राम युवा कमिटी, महावीर युवा कमिटी सहित अन्य सामाजिक संगठन भी सक्रिय हैं तथा अपने स्तर से तैयारी के लिए बैठक आयोजित कर रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के उपाध्यक्ष रघुनाथ साह, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह सहित कई लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!