ओवैसी ने पाक को लगाई लताड़ तो चिढ़े पूर्व पाक उच्चायुक्त 

द न्यूज 15 ब्यूरो 
नई दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई तो पाक के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित को बड़ी तकलीफ हुई है। उन्होंने ओवैसी के बयान से हैरत जताते हुए कहा है कि अभी तक तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हिंदुओं और मुसलमानों को लड़ाने के आरोप लगाते थे। अब अचानक से उन्होंने अपनी सियायत का रुख बदल दिया है।

अब्दुल बासित का कहना है कि ओवैसी प्रेशर में हैं। इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, उसमें भारत की डीप स्टेट शामिल है क्योंकि वह वक्फ संशोधन कानून को लेकर देश में मचे बवाल से ध्यान भटकाना चाहते थे।

ओवैसी ने महाराष्ट्र के परभणी में वक्फ संशोधन कानून पर पब्लिक मीटिंग के दौरान पहलगाम हमले का भी जिक्र किया और पाकिस्तान को खूब लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का वक्त भारत से आधा घंटा पीछे है और खुद वह भारत से आधी सदी पीछे है, उसका मिलिट्री बजट भारत के बराबर भी नहीं है। ओवैसी के इस बयान पर अब्दुल बासित भड़क गए और बोले, ‘मुझे बड़ी हैरत हुई उनकी ये बात सुनकर कि वह कई सालों से, जब से बीजेपी की हुकूमत आई है तो ओवैसी यही बात कहते हैं कि बीजेपी की हुकूमत हिंदुओं और मुसलमानों को लड़वाना चाहती है। इसलिए मुखतलिफ किस्म की चीजें सामने आ जाती हैं. कभी तीन तलाक, कभी यूनिफॉर्म सिविल कोड, कभी वक्फ संशोधन कानून आ जाता है।
अब्दुल बासित ने कहा कि ओवैसी के सारे बयान यही थे कि बीजेपी हिंदुओं और मुसलमानों को आपस में लड़ा रही है। पहलगाम के वाकिए के बाद उन्होंने फौरन से बात दूसरी तरफ शिफ्ट कर दी. ये मेरी समझ से तो परे है। उन्होंने कहा, ‘एक तरफ तो ओवैसी बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और कह रहे हैं कि हिंदुत्व की पूरी फिलोसफी मुसलमान और हिंदुओं को डिवाइड करना चाहती है। बीजेपी और आरएसएस का भी यही ऑब्जेक्टिव है। आनन-फानन एक ही दिन में ओवैसी ने पूरी सियासत का रुख ही बदल दिया है।

अब्दुल बासित ने पहलगाम हमले में भारत की डीप स्टेट के शामिल होने के भी आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि अगर भारत के पास वाकई सबूत हैं तो वो दुनिया के सामने शेयर करे और पाकिस्तान को एक्सपोज करे. ये क्या कि सो कॉल्ड सबूत अपने पास रखे हुए हैं और उस पर ही नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका शिकार असदुद्दीन ओवैसी भी हो गए हैं ।

अब्दुल बासित ने कहा, ‘मैं क्या कहूं ओवैसी साहब को. बहुत जल्दी ही वह प्रेशर में आ गए. कम से कम कुछ ऑब्जेक्टिवली बात करते तो मजा आता, लेकिन लगता है कि वह भी काफी प्रेशर में हैं और इस वक्त तमाम मुसलमान ही प्रेशर में हैं. वक्फ संशोधन कानून जो आया है उस पर विरोध करना चाह रहे थे. असल में तो भारत की डीप स्टेट का काम क्या है कि मुसलमानों को डिफेंसिव पर ले आए हैं । अब हमें विरोध कहीं नजर नहीं आते हैं ।

उन्होंने आगे कहा कि विश यू ऑल द बेस्ट असदुद्दीन ओवैसी साहब. कम से कम आपसे ये उम्मीद नहीं थी कि पिछले 10 सालों से जो सियासत आप कर रहे हैं, उसमें इस तरह तब्दीली आ जाएगी. आई एम वेरी सरपर्राइज्ड ।

  • Related Posts

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

     कृषक परिवार से विश्व स्तरीय वैज्ञानिक और भारतीय…

    Continue reading
    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जारी वीडियो में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना