‘बिहार में आरजेडी की सरकार बनवाएं, 200 यूनिट बिजली मुफ्त पाएं’ : तेजस्वी

 बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

दीपक तिवारी

समस्तीपुर। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में आरजेडी की सरकार बनने पर जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया है। उन्होंने यह घोषणा अपनी ‘कार्यकर्ता संवाद यात्रा’ के दौरान समस्तीपुर में की। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में देश की सबसे महंगी बिजली है और आम लोग इससे परेशान हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
तेजस्वी यादव पिछले दो दिनों से ‘कार्यकर्ता संवाद यात्रा’ के तहत बिहार के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वो पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं और आगामी चुनावों के लिए फीडबैक ले रहे हैं। यह यात्रा 10 सितंबर को शुरू हुई थी और पहले चरण में 17 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान तेजस्वी समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
समस्तीपुर में कार्यकर्ता संवाद के दौरान तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘देश और बिहार में एनडीए की सरकार है। यह लोग झूठे वादे करने वाले लोग हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की जनता महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों से परेशान है लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रही है।
तेजस्वी ने आगे कहा, “बिहार का आम नागरिक आज बिजली से जुड़ी समस्याओं की वजह से सबसे ज्यादा परेशान है, लेकिन उनकी समस्या का निदान कहीं नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं बिहार में सबसे ज्यादा महंगी बिजली भी है।” उन्होंने बिहार की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “लेकिन हमारी सरकार आई तो ऐसी सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। साथ ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी देंगे।”
तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर भी नीतीश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं है। तेजस्वी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “हाल के दिनों में सत्ता संरक्षित व संपोषित अपराधियों द्वारा अनेक नेताओं सहित सैकड़ों लोगों की निर्मम हत्या की गयी है तथा तीन सांसदों को धमकी तक मिल चुकी है। बावजूद मुख्यमंत्री अपराध और बदहाल विधि व्यवस्था को लेकर बिल्कुल ही बेखबर और बेफिक्र हैं।”

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है