बिहारशरीफ : दारू और जुआ के सामान के साथ जेडीयू नेता अरेस्ट

 अम्बेर चौक पर मधुसूदन कुमार की बिल्डिंग में छापेमारी

 नालंदा। बिहार थाना इलाके के अम्बेर चौक के पास मधुसूदन कुमार सिन्हा के मकान में पुलिस ने छापेमारी कर जदयू नेता समेत 14 जुआरियों को भारी मात्रा में विदेशी शराब, कैश, ताश की पत्तियों के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अम्बेर चौक के पास मधुसूदन कुमार के मकान में जहां पहले पाठशाला नामक स्कूल चलता था, वहां भारी मात्रा में अवैध शराब और शराबियों और जुआरियों का जमावड़ा लगा हुआ है। पुलिस टीम की ओर से वहां छापामारी के दौरान एक कमरे से कुछ लोग निकलकर भागने लगे जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। मकान की तलाशी ली गयी तो ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे से भारी मात्रा में शराब और मकान के पिछले कमरे में 14 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इन लोगों की तलाशी लेने पर दो लाख अठ्‌ठासी हजार रुपये ताश की पत्ती बरामद किया गया।
रॉयल स्पेशल प्रिमियम विस्की (प्रत्येक 180 एमएल) का विदेशी शराब कुल मात्रा 292.32 , दो लाख 88 हजार नकद, तास की गड्डी ,चौदह मोबाइल और 9 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।इस दौरान अस्थावां के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सिताराम प्रसाद, मधुसूदन कुमार संजय कुमार, नृपेन्द्र कुमार, ईशान प्रकाश, संजीव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, जितेन्द्र कुमार और राकेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक बिहार थाना, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार लहेरी थाना, दारोगा चन्दन कुमार, गुलाम मुस्तफा, रिजवान अहमद खां, रवि कुमार गुप्ता,गौरय कुमार सिंह, लक्ष्मी भारती, आशुतोष चौबे, पवन कुमार, सर्वेश कुमार, सुशील कुमार पासवान, संतोष कुमार राकेश कुमार सिंह, ब्यास प्रसाद, सिपाही सोनू कुमार, गौरव कुमार तारा कुमारी शामिल रहीं।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया