यूपी कबड्डी लीग के पहले सीजन की घोषणा, 8 टीमें लेंगी हिस्सा

ऋषि तिवारी
नोएडा। यूपी कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) का पहला सीज़न 11 जुलाई से 25 जुलाई तक नोएडा इंडोर स्टेडियम में होगा। यह घोषणा आज सेक्टर 27 स्थित फॉर्च्यून होटल नोएडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन और एकेएफआई के संयुक्त सचिव और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सदस्य विनय कुमार सिंह ने की।

 

संभव जैन ने कहा “हम इस प्रतिष्ठित लीग को लेकर रोमांचित हैं। हमारा लक्ष्य कबड्डी को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।” उन्होंने ने बताया कि लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें यमुना योद्धा, नोएडा निन्जा, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रिज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, अयोध्या वॉरियर्स और गंगा किंग्स ऑफ मिर्ज़ापुर शामिल हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य क्षेत्रों से कुल 120 प्रतिभागी शामिल होंगे।

संभव जैन ने बताया कि यूपीकेएल ने राष्ट्रीय प्रसारण भागीदार के रूप में सोनी स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की है, जिसका मकसद कबड्डी को भारत के हर कोने में पहुंचाना है। इससे इस खेल के प्रशंसकों में बढ़ोतरी होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित यूपीकेएल के स्पोर्ट्स एंबेसडर राहुल चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता कबड्डी खिलाड़ियों के लिए पेशेवर स्तर पर प्रदर्शन और अनुभव हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

विनय कुमार सिंह ने बताया कि यूपीकेएल मेगा नीलामी 10 जून 2024 को नोएडा के सरोवर होटल में निर्धारित है, जहां खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। इसके अलावा “यूपीकेएल ट्रॉफी टूर 2024” की रूपरेखा भी तैयार की गई है, जिसके तहत 20-25 दिनों की अवधि में ट्रॉफी को उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक प्रमुख शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें प्रमुख रुप से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज,झांसी, आगरा, मथुरा, नोएडा जैसे शहर शामिल हैं। यह कार्यक्रम युवाओं में कबड्डी के प्रति जागरूकता और उत्साह पैदा करने के लिए बनाया गया है।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा