लखनऊ में बुधवार को बैंक कर्मी दिव्या मिश्रा हत्याकांड का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें हत्या का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह पति मानस वाजपेई ने दिन दहाड़े पत्नी को गोली मारकर के मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान कुछ बैंक कर्मी शोर शराबे की आवाज़ सुनकर भागते हुए भी दिखाई देते हैं।
बैंक कर्मी दिव्या मिश्रा हत्याकांड के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में दिव्या अपने घर से ऑफ़िस के लिए जाती हुई दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी सीसीटीवी फ़ुटेज गोमती नगर की उस बैंक के सामने का है, जहां दिव्या काम करती थी. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दिव्या बैंक पहुंचती है तो उसका पति वहीं घात लगाकर बैठा हुआ था।
सीसीटीवी में दिखी हत्या की खौफनाक वारदात
दिव्या जैसे ही बैंक के गेट को खोलकर आगे बढ़ती है। तभी उसका पति मानस उस बंदूक़ की बट से अचानक उस पर हमला कर देता है। दिव्या ख़ुद को बचाने की कोशिश करती हैं लेकिन, पत्नी उसे पकड़ लेता है और मारपीट करने लगता है, जिसके बाद वो पीछे की ओर भागती है. सीसीटीवी में साफ़ दिख रहा है कि कैसे दिव्या ख़ुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही थी।
वारदात के वक्त शोर-शराबा सुनकर गेट पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड आगे की ओर बढ़ता है लेकिन हाथ में पिस्तौल देखकर थोड़ी पीछे हट जाता है, लेकिन फिर अंदर काम कर रहे दूसरे कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड भी बाहर की ओर भागते हैं।
इस दौरान मानस के सिर पर तो जैसे ख़ून सवार था. उसकी आक्रामकता देखकर बैंक कर्मी डर से फिर अंदर की ओर भाग आते हैं और जनरेटर के पास छिपने लगते हैं। इसी बीच गोली चलने की आवाज़ आती है। मानस, पत्नी दिव्या के सिर में गोली मार कर वहां से भाग जाता है. इसके बाद बैंक के तमाम कर्मचारी बाहर की ओर जाते दिखाई देते हैं।
बता दें कि 33 साल की दिव्या मिश्रा बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी और रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी। एक साल से उसका पति मानस के साथ तलाक़ का केस चल रहा था. जिसके बाद वो अपने मायके रह रही थी। आज 21 अगस्त को तलाक़ के केस की सुनवाई होनी थी लेकिन, उससे पहले ही पति मानस ने उसकी हत्या कर दी और घर जाकर अपनी बहन की हत्या कर ख़ुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

