Firozabad news : सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ सघन पल्स पोलियो अभियान : सीएमओ

Firozabad news : 4.5 लाख से ज्यादा नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद

फिरोजाबाद । जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान सम्पन्न हो गया | इसके तहत 18 सितंबर को 1169 पोलियो बूथ बनाकर दवा पिलाई गई | 19 से 24 सितंबर तक 812 टीमों ने घर-घर जाकर शून्य से पांच साल तक के नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई। सीएमओ डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि पोलियो अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। अभियान के अंतर्गत जनपद में 462951 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था जिसके सापेक्ष 4.5 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई | अभियान में 87 ट्रांजिट, 25 मोबाइल टीमें लगाई गई थी ।
अभियान के एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. बी डी अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान 449370 नौनिहालों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई तथा टीम बी द्वारा छूटे हुए 7206 बच्चों को दवा पिलाई गई।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 235 बच्चे बीमार मिले, 7211 बच्चे घर बंद होने तथा अन्य कारणों से बच्चे पोलियो दवा से वंचित रह गए।
डॉ. अग्रवाल ने बताया इन छूटे हुए सभी बच्चों को अभियान के बाद भी घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलाई गई।
उन्होंने बताया कि हमने लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत शून्य से पांच साल तक के नौनिहालों को दो बूंद पोलियो की पिलाई। अभियान में विश्व स्वास्थ्य संगठन यूनिसेफ और यूएनडीपी संस्थाओं के प्रतिनिधि का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि पोलियो अभियान में क्षेत्रीय लोगों के साथ धर्म गुरुओं का सहयोग लेकर पोलियो खुराक पिलाने के लिए प्रेरित किया गया था जिससे कि कोई भी बच्चा पोलियो दवा से वंचित न रह सके।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    • By TN15
    • August 20, 2026
    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    • By TN15
    • August 20, 2026
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    • By TN15
    • August 20, 2026
    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    • By TN15
    • August 20, 2026
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत