Firozabad News : बीच में न छोड़ें टीबी का उपचार, बढ़ सकती है परेशानी : डीटीओ

बीच में दवा बंद हो जाने पर और भी घातक रूप ले लेती है टीबी, सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीबी की जांच और उपचार पूरी तरह निशुल्क

फिरोजाबाद । नगला बरी जनपद निवासी सौभाग्यश्री 28 वर्ष (बदला हुआ नाम) को लगातार हल्का बुखार आता था| दवाई लेने पर कुछ आराम होता लेकिन बुखार का आना बंद नहीं हुआ| डॉक्टर की सलाह पर परिजनों ने जब जिला अस्पताल में उनकी जांच कराई तो टीबी की पुष्टि हुई| अस्पताल से ही उपचार भी शुरू हो गया, लेकिन कुछ माह बाद जब सौभाग्यश्री अपनी ससुराल चली गई, तो लापरवाही के चलते उपचार बंद कर दिया| जब परेशानी फिर से बड़ी तो दुबारा मायके आकर जांच करायी, और फिर से उपचार शुरू किया| वर्तमान में उनकी स्थिति में सुधार है।

सीएमओ डॉ. डीके प्रेमी का कहना है कि देश से वर्ष 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन तभी संभव हो पाएगा जब लोग इसके प्रति जागरूक होंगे। लक्षण दिखते ही स्वास्थ्य केंद्र जाएं और जांच करवाएं। अगर क्षय रोग है तो उसका पूरा इलाज करवाएं। टीबी ग्रसित रोगी उपचार पूर्ण होने तथा जांच कराने के बाद चिकित्सक की सलाह पर ही अपनी दवा का सेवन बंद करे| उन्होंने टीबी रोगियों से अपील करते हुए कहा कि मरीज बीच में इलाज न छोड़ें, नहीं तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच और उपचार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह निशुल्क है।

क्षय रोग अधिकारी डॉ. ब्रजमोहन का कहना है कि जनपद में टीबी के मरीजों की लापरवाही के चलते मरीजों में बीमारी की समस्याएं फिर से बढ़ रही हैं। सौभाग्यश्री इन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने बीच में ही टीबी का उपचार छोड़ दिया जिससे इनकी परेशानी फिर से बढ़ गई। डीटीओ का कहना है कि ऐसे बहुत सारे मरीज हैं जो बीच में ही उपचार छोड़ देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें झेलना पड़ता है।

डीटीओ ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को हल्का बुखार, खांसी, कमजोरी, वजन कम होने लगना आदि हो तो तुरंत ही टीबी की जांच कराएं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में टीबी की जांच और उपचार बहुत महंगा होता है। सरकार व्यवस्था में दी जा रही दवाई टीबी को खत्म करने में पूरी तरह से कारगर हैं| उन्होंने आमजनमानस से अपील की, कि टीबी रोगियों को चिह्नित करवाने में मदद करें। जो लोग टीबी की दवा ले रहे हैं उन्हें प्रेरित करें कि दवा बीच में बंद न हो। बीच में दवा बंद हो जाने पर टीबी और भी घातक रूप ले लेती है।

क्षयरोग अधिकारी ने कहा कि टीबी ग्रसित व्यक्ति अपनी बीमारी को छिपाएं नहीं, यह एक आम बीमारी है और इसका उपचार पूर्णतया संभव है। उन्होंने कहा कि टीबी ग्रसित रोगियों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए जिससे आसपास के लोग संक्रमित ना हो सकें। डीपीपीएमसी मनीष यादव का कहना है कि वर्तमान में जनपद में टीबी के 3390 रोगी उपचाराधीन हैं तथा जनवरी 22 से अब तक 5990 टीबी रोगियों का अब तक पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि 1726 मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

मनीष यादव ने कहा कि रोगी को उपचार के साथ-साथ पोषण युक्त भोजन जैसे दूध, पनीर, सत्तू, दालें आदि भरपूर मात्रा में लेना चाहिए जिससे रोगी की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और टीबी की बीमारी से छुटकारा मिल सके। उन्होंने ने कहा कि टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए सरकार की तरफ से डीबीटी के माध्यम से जब तक इलाज चलता है तब तक 500 रुपये प्रतिमाह भी दिए जाते हैं।

टीबी के प्रमुख लक्षण : -दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी आना।
-खांसी के साथ बलगम व बलगम के साथ खून आना।
-वजन का घटना। -बुखार व सीने में दर्द, शाम के समय हल्का बुखार होना।
-रात में पसीना आना। भूख कम लगना।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

    • By TN15
    • August 17, 2026
    राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, ‘तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं’  

    CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

    • By TN15
    • August 17, 2026
    CJP/Gen Z और डॉ. आंबेडकर का ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ : लोकतांत्रिक नागरिकता का पुनर्जागरण

    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

    • By TN15
    • August 17, 2026
    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

    नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

    संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

    • By TN15
    • August 17, 2026
    संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन