Firozabad News : थोड़ी सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा : डॉ अशोक

 बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें
 वायरल बुखार व डेंगू के लिए मच्छरों से बचाव है जरूरी

फिरोजाबाद । बदलते मौसम में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इस मौसम में मच्छर भी पनपने लगे हैं और वायरल फीवर (सीजनल फ्लू) का खतरा बन जाता है। इसके अलावा डेंगू के मामले भी जनपद में बढ़ रहे हैं। जलभराव के चलते डेंगू मच्छर के कई स्थानों पर लार्वा भी पाए गए हैं। इसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। इस मौसम में विशेषकर मच्छरों से बचाव करना बहुत जरूरी है।

संचारी रोग के नोडल ऑफिसर/एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो वायरल फीवर तथा डेंगू के मामले जनपद में बढ़ सकते हैं| उन्होंने कहा कि जनपद में अब तक 132 डेंगू के मरीज हो मिले हैं और उनका उपचार अस्पतालों में जारी है। उन्होंने कहा मच्छर जनित डेंगू किसी को भी हो सकता है। डेंगू और फ्लू के ज्यादातर लक्षण एक जैसे ही होते हैं। ऐसे में समय रहते जाँच कराना और सही उपचार कराना आवश्यक हो जाता है। थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। बुखार आने पर तुरंत अस्पताल जाकर जांच व उपचार अवश्य कराना चाहिए।
डॉ. कुमार का कहना है कि बदलते मौसम में साफ-सफाई, मुंह पर मास्क लगाएं, पूरा शरीर ढकने वाले वस्त्रों का प्रयोग करें, कूलर व अन्य वस्तुओं में जल संचित ना करें, घरों के आसपास जल निकासी की व्यवस्था और मच्छरदानी का प्रयोग करें, कीटनाशक का छिड़काव बराबर करते रहना चाहिए।
संयुक्त जिला अस्पताल शिकोहाबाद के ईएमओ डॉ. शिवकुमार कर्दम का कहना है कि डेंगू और वायरल फीवर के कई लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, सिर दर्द, शरीर में दर्द बुखार आना एक जैसे ही होते हैं। इसलिए समय पर जांच कराना बहुत जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि डेंगू के रोगी को तेज बुखार के साथ अन्य लक्षणों पर जरुर ध्यान दे, जैसे कि शरीर पर खून के थक्के की तरह चकत्ते आदि। इसलिए समय पर चिकित्सकों की राय अवश्य लें और जांच और उपचार कराएं।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी