Firojabad News : सघन पल्स पोलियो अभियान 18 से, तैयारियां पूर्ण : सीएमओ

Firojabad News : रविवार से शुरू होगा छह दिवसीय पोलियो अभियान, शून्य से पांच वर्ष तक के 4.6 लाख बच्चों को 1169 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

फिरोजाबाद । जनपद में पल्स पोलियो अभियान फिर से शुरू हो रहा है। छह दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान 18 सितंबर (रविवार) से शुरू होगा। पल्स पोलियो अभियान को ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस अभियान में शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी के प्रेमी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ दिवस में 4.6 लाख बच्चों को 1169 बूथों पर पोलियो की खुराक दी जाएगी। 19 से 23 सितंबर तक पोलियो टीमें घर-घर भ्रमण कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे तथा 25 सितंबर को लक्ष्य से छूटे हुए बच्चों को भी टीम द्वारा पोलियो की खुराक दी जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने को लेकर सभी की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। एक भी बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं हो पाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को हर हाल में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए अपील की है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. बीडी अग्रवाल ने बताया कि छह दिवसीय पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएंगे। पहले दिन 1169 बूथों पर दवा पिलाई जाएगी और उसके बाद टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगे। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर सभी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1169 बूथ, 87 ट्रांजिट और 25 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। वहीं पल्स पोलियो अभियान की टीमों द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी और अभियान को सफल बनाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मोबाइल टीमें अविकसित कॉलोनियों, ईंट-भटठों और निर्माणाधीन स्थानों पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाएंगे। ट्रांजिट टीमें बस स्टैंड, चौराहों, रेलवे स्टेशन, पैठ बाजार, घनी बस्तियों आदि स्थानों पर बूथ बनाकर दवा पिलाएंगी। अभियान में यूनिसेफ डीएमसी/बीएमसी और विश्व स्वास्थ संगठन की जनपद और ब्लॉक स्तरीय टीमों का सहयोग रहेगाl

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी