Noida News : टीबी उन्मूलन के लिए प्रीवेंटिव थेरेपी पर फोकस : डा. शिरीष जैन

Noida News : निजी चिकित्सकों का भी किया जाएगा संवेदीकरण

नोएडा । देश से वर्ष 2025 तक टीबी को खत्म करने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए जिला क्षय रोग विभाग पूरी तरह सक्रिय है। विभाग टीबी उन्मूलन के लिए टीबी प्रीवेंटिव थेरेपी पर फोकस कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से निजी चिकित्सालयों, निजी चिकित्सकों को भी निर्देश जारी किये गये हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीष जैन ने बताया- क्षय रोगी खोज अभियान के तहत सक्रिय रोगियों के संपर्कों की जांच, स्क्रीनिंग की जा रही है। इस दौरान यदि कोई टीबी से मिलते जुलते लक्षण वाला व्यक्ति नजर आता है तो उसकी बलगम जांच की जाती है। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर उसका तत्काल इलाज शुरू कर दिया जाता है। इसके अलावा जिस घर में टीबी का मरीज पाया जाता है उसके परिवार वालों और संपर्क में आये व्यक्तियों की भी जांच की जाती है। जांच में किसी को टीबी की पुष्टि न भी हो, पर उसे टीबी प्रीवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) जरूर दी जाती है। इस थेरेपी में कुछ चुनिंदा दवा इन लोगों को निशुल्क दी जाती हैं, जिससे उन्हें भविष्य में टीबी न हो। डा. जैन ने बताया- टीबी को फैलन से रोकने में टीपीटी काफी कारगर साबित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अब इसका दायरा बढ़ा दिया है, इसीक्रम में अब निजी चिकित्सालयों और निजी चिकित्सकों को भी टीबी प्रीवेंटिव थेरेपी चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया – उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जरिए निजी चिकित्सालयों और चिकित्सकों को क्षय रोग के प्रति संवेदीकरण करेगा। 23 सितंबर को नोएडा व 24 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में संवेदीकरण कार्यक्रम निर्धारित है।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया-टीबी का एक मरीज उपचार शुरू न होने की स्थिति में दस से पन्द्रह लोगों को संक्रमित कर सकता है। यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक खांसी हो, खांसी में बलगम या खून आता हो, शाम के समय बुखार हो, वजन कम हो रहा हो, भूख न लगती हो, तो ऐसे व्यक्ति को टीबी हो सकती है। उन्होंने कहा – हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने आस-पास नजर रखे कि कोई इस तरह के लक्षण वाला तो नहीं है। यदि नजर आता है तो उसे तुरंत टीबी की जांच कराने के लिए कहें। सरकारी स्तर पर टीबी की जांच और उपचार की निशुल्क व्यवस्था है। यही नहीं टीबी के मरीज को पोषण के लिए सरकार की ओर से निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह 500 रुपये दिये जाते हैं। यह धनराशि मरीज के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!

    इलाहाबाद हाईकोर्ट : यूपी के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    इलाहाबाद हाईकोर्ट : यूपी के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश! 

    रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 

    सहारा पीड़ित निवेशकों की आवाज बना विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • October 22, 2026
    सहारा पीड़ित निवेशकों की आवाज बना विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?

    यूपी के गांव से लेकर हरियाणा-मुंबई में हथियार सप्लाई तक!

    • By TN15
    • October 22, 2026
    यूपी के गांव से लेकर हरियाणा-मुंबई में हथियार सप्लाई तक!