Firing Case at Salman Khan’s House : आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में की आत्महत्या, पुलिस कस्टडी में मौत

पुलिस कस्टडी में कैसे की सुसाइड?

आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में चादर के टुकड़े से आत्महत्या की। आरोपी थापन को दोपहर 12:30 बजे GT अस्पताल ले जाया गया। आरोपी अनुज थापन की GT अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। इस कस्टडी में हुई मौत की जांच स्टेट सीआईडी को दी जाएगी। बता दें कि रात को पुलिस ओढ़ने के लिए जो चादर देती है। अनुज ने उसी के टुकड़े से फांसी लगाकर सुसाइड की।

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने टॉयलेट में की आत्महत्या, पुलिस कस्टडी में मौत

इस मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने बताया कि थापन मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था। उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कब हुई थी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग?

बता दें कि 14 अप्रैल रविवार सुबह खबर आई कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई है। इस खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया था। दो शख्स बाइक पर आए और सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग करके फरार हो गए थे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने 3 बार कपड़े बदले ताकि वो पहचान में न आ सकें। पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि उनके पास 40 गोलियां थीं।

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी। बता दें कि इस केस में आरोपी विक्की गुप्ता, सागर पाल और अनुज थापन को 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। अब अनुज थापन ने सुसाइड कर ली है।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?